Samachar Nama
×

पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर होगी कार्रवाई, मंत्री खुदीराम टुडू का ऐलान

कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के मंत्री खुदीराम टुडू ने शनिवार को एक बार फिर राज्य में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर होगी कार्रवाई, मंत्री खुदीराम टुडू का ऐलान

कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के मंत्री खुदीराम टुडू ने शनिवार को एक बार फिर राज्य में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

बांकुड़ा जिले के दौरे पर पहुंचे टुडू ने मीडिया से बातचीत में कहा, “राज्य में चल रहे सभी अवैध मदरसों को बंद किया जाएगा। इन गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। भविष्य में भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं भी अवैध मदरसे दोबारा शुरू न हों।”

इस सप्ताह यह दूसरा मौका है जब टुडू ने अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। इससे पहले 12 मई को पूर्व बर्धमान जिले के दौरे के दौरान भी उन्होंने इसी तरह की चेतावनी दी थी। वह नई राज्य सरकार में मंत्री पद संभालने के तीन दिन बाद मीडिया से मुखातिब हुए थे।

शनिवार को टुडू ने कहा कि उन्होंने विभागीय सचिव को निर्देश दिया है कि राज्य में चल रहे सभी अवैध मदरसों की पहचान कर उन्हें तुरंत बंद कराया जाए।

उन्होंने कहा, “अगर अवैध घोषित किए जाने के बाद भी ऐसे संस्थान चलते रहे तो उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त भी किया जाएगा। नई सरकार में राज्य की सभी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी।”

मंत्री ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा “डबल इंजन” सरकार गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों की तर्ज पर काम करेगी।

टुडू पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली टीएमसी सरकार के दौरान कई लोगों ने कथित तौर पर अवैध तरीके से पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र हासिल कर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित सुविधाओं का लाभ उठाया।

उन्होंने कहा, “ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और जो सुविधाएं वे अब तक अवैध रूप से ले रहे थे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा।”

--आईएएनएस

डीएससी

Share this story

Tags