Samachar Nama
×

66 के हुए मलयालम एक्टर मोहनलाल, जैकी श्रॉफ ने 'गरू' कहकर दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के गुरुवार को 66 साल के होने पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें गरू कहकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जैकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में मोहनलाल की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे ग्रे सूट पहनकर कुर्सी पर बैठे हुए बेहद हैंडसम लग रहे थे।
66 के हुए मलयालम एक्टर मोहनलाल, जैकी श्रॉफ ने 'गरू' कहकर दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के गुरुवार को 66 साल के होने पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें गरू कहकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जैकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में मोहनलाल की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे ग्रे सूट पहनकर कुर्सी पर बैठे हुए बेहद हैंडसम लग रहे थे।

कैप्शन में जैकी ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मोहन गरू।" गरू एक सम्मानसूचक तेलुगु संबोधन है।

मोहनलाल की हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 3' है, जो उनके जन्मदिन के मौके पर सिनेमाघरों में आई है। इस फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। यह 2021 की फिल्म 'दृश्यम 2' का सीक्वल है और 'दृश्यम' फिल्म सीरीज की तीसरी कड़ी है।

इस फिल्म में मोहनलाल, मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा शरथ ने पिछली दो फिल्मों की अपनी ही भूमिकाएं दोहराई हैं।

14 मई को 'दृश्यम 3' के निर्माताओं ने एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) वीडियो जारी किया। मोहनलाल ने अपने एक्स टाइमलाइन पर इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, "#दृश्यम3 - बिहाइंड द सीन्स वर्ल्डवाइड रिलीज 21 मई 2026।"

इस वीडियो में ऐसे क्लिप्स थे, जिनमें मोहनलाल फिल्म की यूनिट के साथ हल्के-फुल्के पल बिताते नजर आए। अभिनेता के लिए उनके कॉस्ट्यूम तैयार किए जा रहे थे। निर्देशक जीतू जोसेफ यह बताते हुए निर्देश दे रहे थे कि उन्हें शॉट कैसा चाहिए और निर्माता एंटनी पेरुंबावूर यूनिट के सदस्यों के साथ आराम से बातचीत करते दिखे।

69 वर्षीय जैकी श्रॉफ की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था, जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में थे। अब मोहनलाल अहमद खान की आने वाली कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे।

इस फिल्म की स्टारकास्ट बहुत बड़ी है, जिसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पटानी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, मीका सिंह, मुकेश तिवारी, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, तुषार कपूर और सयाजी शिंदे जैसे नाम शामिल हैं।

जैकी श्रॉफ चार दशकों से भी ज्यादा समय से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न भाषाओं की 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 1982 में रिलीज हुई स्वामी दादा से जैकी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। यह एक अनक्रेडिटेड भूमिका थी।

इसके बाद अभिनेता को हीरो फिल्म में देखा गया, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। उन्होंने अंदर बाहर, तेरी मेहरबानियां, आज का दौर, कर्मा, कुदरत का कानून, जवाब हम देंगे, राम लखन, त्रिदेव, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, इज्जत, पुलिस ऑफिसर, खलनायक, रंगीला, अग्नि साक्षी, बॉर्डर और बंधन जैसी कई बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में काम किया।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Share this story

Tags