Samachar Nama
×

प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के नेतृत्व को अमेर‍िक‍ियों ने बताया परिवर्तनकारी, कारोबारी, नेता, सिंगर सभी ने की सराहना

वॉशिंगटन, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर अमेरिका के कई लॉमेकर्स, उद्योग जगत के नेताओं और भारतीय मूल के प्रमुख व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और अमेरिका-भारत संबंध भी पहले से अधिक मजबूत बने हैं।

अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। 4,399 दिनों का यह नेतृत्व 1.4 अरब लोगों के विश्वास और लगातार तीन लोकतांत्रिक जनादेशों का परिणाम है।"

कॉर्निन ने कहा, "25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, मोदी का कार्यकाल वास्तव में बदलाव लाने वाला रहा है। अमेरिका और भारत के रिश्ते भी पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे।"

इंडियन अमेरिकन सीईओ काउंसिल के सह-संस्थापक और टेक्सास इकोनॉमिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन अरुण अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि पिछले 12 वर्षों में भारत में हुए बदलावों पर विचार करने का एक अच्छा मौका है।

उन्होंने एक लेख में कहा, "2026 का भारत, 2014 का भारत नहीं है। यह मानने से इनकार करना मुश्किल है कि आज भारत पहले की तुलना में दुनिया में अधिक मजबूत, प्रभावशाली और सम्मानित स्थिति में खड़ा है।"

उन्होंने कहा कि अब भारत को केवल संभावनाओं वाले देश के रूप में नहीं देखा जाता, बल्कि ऐसे देश के रूप में देखा जाता है जो उन संभावनाओं को सच भी कर रहा है।

अग्रवाल ने कहा, "कई दशकों तक भारत को अपार संभावनाओं वाला देश कहा जाता था। आज दुनिया भारत को उन संभावनाओं को हासिल करते हुए देख रही है।" उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पिछले 12 वर्षों को भारत के तेजी से उभरने और दुनिया की भारत के प्रति सोच बदलने वाले दौर के रूप में याद किया जाएगा।

पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के चेयरमैन और सीईओ निकेश अरोड़ा ने भी पीएम मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। 4,399 दिनों का यह नेतृत्व 1.4 अरब लोगों के विश्वास और लगातार तीन लोकतांत्रिक जनादेशों का परिणाम है।"

अरोड़ा ने कहा, "25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, मोदी का कार्यकाल बेहद परिवर्तनकारी रहा है। मैं अमेरिका-भारत साझेदारी को आगे और मजबूत होते देखने की उम्मीद करता हूं।"

अमेरिकी गायिका और भारत समर्थक मैरी मिलबेन ने इस मौके को "एक महान राष्ट्र की लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव" बताया।

उन्होंने कहा, "आज मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर दिल से बधाई देती हूं।"

उन्होंने कहा, "1.4 अरब भारतीयों की प्रगति, एकता और आकांक्षाओं के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और एक मजबूत भारत के लिए आपका स्पष्ट विजन देश में बदलाव के इस दौर को आकार देने में महत्वपूर्ण रहा है।"

मिलबेन ने नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में पीएम मोदी की भूमिका की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, "मैं अमेरिका-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने में आपके नेतृत्व का सम्मान करती हूं। आपने कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों के कार्यकाल देखे हैं। कुछ के साथ आपके बहुत अच्छे संबंध रहे और कुछ के साथ भी आपने बेहद संतुलित और सम्मानजनक कूटनीति दिखाई। लेकिन हर परिस्थिति में आपने भारतीय जनता के हितों और दोनों देशों के रिश्तों को प्राथमिकता दी।"

इस उपलब्धि को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताते हुए उन्होंने कहा, "अब भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में आपने नई पीढ़ियों को बड़े सपने देखने, अधिक मेहनत करने और मातृभूमि के गौरव में योगदान देने के लिए प्रेरित किया है।"

--आईएएनएस

एवाई/एएस

Share this story

Tags