Samachar Nama
×

स्टालिन ने मतदाताओं का जताया आभार, कहा- मजबूत विपक्ष के रूप में उठाएंगे जनता की आवाज

चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। एम.के. स्टालिन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम एक मजबूत विपक्ष के रूप में जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।
स्टालिन ने मतदाताओं का जताया आभार, कहा- मजबूत विपक्ष के रूप में उठाएंगे जनता की आवाज

चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। एम.के. स्टालिन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम एक मजबूत विपक्ष के रूप में जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।

मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) के पक्ष में पड़ा हर वोट “विश्वास की अनमोल अभिव्यक्ति” है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, डीएमके गठबंधन को 1.54 करोड़ से अधिक वोट मिले हैं। उन्होंने इसे पार्टी के प्रति जनता के भरोसे का संकेत बताया। स्टालिन ने यह भी कहा कि डीएमके गठबंधन और विजयी मोर्चे के बीच महज 17.43 लाख वोटों (करीब 3.52 प्रतिशत) का अंतर रहा, जो पार्टी के मजबूत जनाधार को दर्शाता है।

उन्होंने गठबंधन के नव-निर्वाचित विधायकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं का व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद दें। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और हम राजनीति उन्हीं के लिए करते हैं।”

पार्टी के लंबे इतिहास का जिक्र करते हुए स्टालिन ने कहा कि डीएमके ने अपने सफर में जीत और हार दोनों देखी हैं और छह बार तमिलनाडु में सरकार भी बनाई है। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों से ज्यादा महत्वपूर्ण पार्टी की विचारधारा को बनाए रखना है।

स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को “आंदोलन की जीवनरेखा” बताते हुए उनके समर्पण की सराहना की और विश्वास जताया कि यही प्रतिबद्धता पार्टी को आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा कि डीएमके पेरियार ई. वी. रामासामी, सी. एन. अन्नादुरई और एम. करुणानिधि के सिद्धांतों पर चलती रहेगी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सत्ता में हो या विपक्ष में, पार्टी सामाजिक न्याय, भाषा और क्षेत्रीय पहचान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। स्टालिन ने कहा, “विपक्ष के रूप में हम जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और उनके अधिकारों के लिए लड़ेंगे।”

--आईएएनएस

डीएससी

Share this story

Tags