Samachar Nama
×

माइक फ्लैनागन ने 'कैरी' को लेकर शेयर किया अपना विजन, बताया कैसी होगी नई सीरीज

माइक फ्लैनागन ने 'कैरी' को लेकर शेयर किया अपना विजन, बताया कैसी होगी नई सीरीज
माइक फ्लैनागन ने 'कैरी' को लेकर शेयर किया अपना विजन, बताया कैसी होगी नई सीरीज

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई मिनीसीरीज ‘कैरी’ को दर्शकों और आलोचकों से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बीच अमेरिकी फिल्ममेकर माइक फ्लैनगन ने बताया कि उन्होंने इस सीरीज को किस तरह तैयार किया। उन्होंने कहा कि इतने प्रतिष्ठित और लोकप्रिय कथानक को नए रूप में पेश करने के लिए काफी सोच-विचार और रचनात्मक मेहनत करनी पड़ी।

फिल्मकार माइक फ्लैनगन ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि इस परियोजना को विकसित करने की प्रक्रिया में काफी दस्तावेजी काम और कई दौर की चर्चा शामिल रही। यह सीरीज लेखक स्टीफन किंग के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।

उन्होंने कहा, "मैंने पूरी कहानी की रूपरेखा तैयार की थी। फिर मैंने उन्हें एक दस्तावेज भेजा, जिसमें पूरे सीजन का खाका लिखा हुआ था। उन्होंने उसे पढ़ा और वापस जवाब देते हुए कहा, 'असल में यह काफी रोमांचक है। इसके बाद उनके मन में कई सवाल आए।"

उन्होंने पूछा, 'इस किरदार के बारे में क्या सोच रहे हैं? इसके साथ क्या करने वाले हैं और यह हिस्सा तो बिल्कुल नया है।' दरअसल, यह पूरी तरह एक नया दृष्टिकोण था। फिर वह इसे लेकर उत्साहित हो गए और इसे करना चाहते थे। जब उनका उत्साह साफ नजर आया, तब मैंने कहा, 'ठीक है, अब हम इस पर आगे बढ़ेंगे।'"

यह सीरीज एक ऐसी टीनएजर की कहानी है, जो समाज से कटी हुई है और हाई स्कूल, बुलीइंग और अपनी मां मार्गरेट के दमनकारी प्रभाव का सामना करते हुए अपनी टेलीकाइनेटिक क्षमताओं को खोजती है। फ्लैनगन ने कहानी को सोशल-मीडिया के दौर के हिसाब से अपडेट किया है और साइबर-बुलीइंग, ऑनलाइन बेइज्जती और आज के टीनएजर्स के दबाव को कहानी में शामिल किया है।

इससे पहले फिल्ममेकर ने बताया था कि मुख्य भूमिका के लिए समर एच. हॉवेल को कास्ट करने से पहले टीम ने 1,400 एक्टर्स का ऑडिशन लिया था। मेकर्स समर की उस कैरेक्टर को बखूबी निभाने की क्षमता से प्रभावित थे, जो असल में उनसे उम्र में छोटी है।

उन्होंने पहले आईएएनएस को बताया था, "अरे, समर के बारे में यही तो कमाल की बात है। समर को खोजने के लिए हमने 1,400 एक्टर्स को देखा। यह बहुत बड़ी कास्टिंग प्रक्रिया थी और समर 15 वर्ष की लड़की का किरदार इतनी सच्चाई से निभाती है कि मैं भी उसे देखकर सोचता हूं कि हां यह एक टीनएजर है।

समर असल में 22 वर्ष की महिला है। इसलिए जो तरीके मैं आमतौर पर कम उम्र के एक्टर्स के साथ इस्तेमाल करता हूं, वे समर के साथ बिल्कुल भी जरूरी नहीं थे। वह अक्सर मुझे दिखाती थी कि सीन कैसे होना चाहिए। समर बहुत कमाल की है।"

यह सीरीज कई किरदारों का विस्तार करती है और क्रूरता, पीड़ित होने की भावना और बदले की मनोवैज्ञानिक जड़ों को पहले के वर्जन की तुलना में ज्यादा गहराई से दिखाती है, हालांकि ब्रायन डी पाल्मा की 1976 की फिल्म आज भी सबसे यादगार वर्जन मानी जाती है, लेकिन सीरीज का फॉर्मेट कहानी को अपने किरदारों और विषयों को गहराई से दिखाने के लिए काफी ज्यादा जगह देता है।

उन्होंने बताया कि यह सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story