Samachar Nama
×

कर्नाटक के बीदर में एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में मिला शव

बीदर, 24 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के बीदर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (बीआरआईएमएस) के हॉस्टल में मंगलवार को एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना ने छात्र समुदाय और स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय अनीश्कर चौहान के रूप में हुई है, जो कलबुर्गी जिले के चिंचोली तालुक के सालगर थंडा गांव का निवासी था।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि छात्र ने ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद यह कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस ने कहा कि घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

वह बीआरआईएमएस में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में पढ़ रहा था और डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखता था।

पुलिस के अनुसार, यह घटना कॉलेज के छात्रावास में घटी, जहां चौहान अपने कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ मिला। साथी छात्रों और छात्रावास कर्मचारियों द्वारा स्थिति को देखकर अधिकारियों को सूचित करने के बाद मामला सामने आया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच की। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुंटी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मामले से संबंधित परिस्थितियों की समीक्षा की।

युवा मेडिकल छात्र की अचानक मृत्यु ने छात्रों में ऑनलाइन गेमिंग की लत और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

खबरों के मुताबिक, चौहान ऑनलाइन गेम खेल रहा था और बताया जा रहा है कि उसने गेम में करीब 80,000 रुपए गंवा दिए थे। माना जा रहा है कि इस वजह से वे बेहद परेशान था और मानसिक तनाव में था। आशंका है कि इसी मानसिक दबाव ने उन्हें यह चरम कदम उठाने पर मजबूर किया होगा।

उनके पिता ने बताया कि उनका सपना था कि उनका बेटा डॉक्टर बने और उनकी इस दुखद घटना ने कई लोगों को झकझोर दिया है।

परिवार सदमे में है और घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने बताया है कि मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की जांच की जाएगी।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags