Samachar Nama
×

ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसपैठ मामले को लेकर एफबीआई का एक्शन, बारीकियों से कर रही जांच

वॉशिंगटन, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सेंध लगने की खबर सामने आई है। अमेरिकी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, फ्लोरिडा में ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट की सिक्योरिटी में सेंध लगाने के बाद, नॉर्थ कैरोलिना के एक 21 साल के आदमी को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने गोली मारकर ढेर कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक वह एक शॉटगन और एक फ्यूल कैन लेकर आया था।
ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसपैठ मामले को लेकर एफबीआई का एक्शन, बारीकियों से कर रही जांच

वॉशिंगटन, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सेंध लगने की खबर सामने आई है। अमेरिकी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, फ्लोरिडा में ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट की सिक्योरिटी में सेंध लगाने के बाद, नॉर्थ कैरोलिना के एक 21 साल के आदमी को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने गोली मारकर ढेर कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक वह एक शॉटगन और एक फ्यूल कैन लेकर आया था।

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने कहा कि वह इस मामले की जांच के लिए सभी जरूरी रिसोर्स लगा रहा है। इसके साथ ही मृतक आरोपी की पहचान कैमरून, नॉर्थ कैरोलिना के ऑस्टिन टकर मार्टिन के तौर पर हुई।

फॉक्स न्यूज के मुताबिक, संदिग्ध ने इस घटना को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 1.30 बजे अंजाम दिया। उसने पाम बीच रिजॉर्ट के उत्तर दिशा के गेट से अनधिकृत तरीके से प्रवेश किया, जबकि दूसरी गाड़ी वहां से बाहर निकल रही थी।

पाम बीच काउंटी शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने मीडिया को बताया कि सस्पेक्ट के पास एक शॉटगन और एक गैस कैन जैसा कुछ था।

ब्रैडशॉ ने कहा, “मेरा सामना एक गोरे आदमी से हुआ जो एक गैस कैन और एक शॉटगन लिए हुए था। उसे अपने पास मौजूद दो इक्विपमेंट नीचे रखने का ऑर्डर दिया गया, जिस समय उसने गैस कैन नीचे रखा, शॉटगन को गोली चलाने की पोजीशन में उठाया। उसी समय, डिप्टी और दो सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने अपने हथियार चलाए और खतरे को खत्म कर दिया।”

उस आदमी को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। सीक्रेट सर्विस या पाम बीच काउंटी शेरिफ ऑफिस का कोई भी स्टाफ घायल नहीं हुआ। वॉशिंगटन पोस्ट ने बताया कि यह घटना एस्टेट के नॉर्थ गेट के पास अंदरूनी दायरे के ठीक अंदर हुई। अच्छी बात यह है कि घटना के समय ट्रंप मार-ए-लागो में नहीं थे और कोई अनहोनी होने से पहले ही इसे रोक दिया गया।

स्थानीय अधिकारियों की मदद से एफबीआई घटना की जांच कर रही है। एफबीआई के मियामी फील्ड ऑफिस के स्पेशल एजेंट इंचार्ज ब्रेट स्काइल्स ने कहा कि ब्यूरो पूरे घटनाक्रम को देख रहा है और सबूत इकट्ठा कर रहा है। अधिकारियों ने एस्टेट के पास रहने वाले लोगों से कहा कि वे किसी भी संदिग्ध चीज के लिए बाहरी सिक्योरिटी कैमरे के फुटेज को देखें।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया कि बाद में मार्टिन की गाड़ी में शॉटगन का एक बॉक्स मिला। वॉशिंगटन पोस्ट ने कहा कि मार्टिन के लापता होने की खबर उसके परिवार ने एक दिन पहले दी थी।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सीक्रेट सर्विस ने एक पागल आदमी को बेअसर करने के लिए तेजी से और निर्णायक रूप से काम किया। उस आदमी के पास बंदूक और गैस कैन था और वह "राष्ट्रपति ट्रंप के घर में घुस आया था"।

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि ब्यूरो जांच के लिए “सभी जरूरी रिसोर्स लगा रहा है”।

इससे पहले भी ट्रंप की सुरक्षा में सेंध की खबरें सामने आ चुकी हैं। यह घटना ट्रंप के आस-पास बढ़ी हुई सुरक्षा चिंताओं के बीच हुई है। 2024 में, राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान उन पर दो बार जानलेवा हमला हुआ था। एक मामले में, पेन्सिलवेनिया के बटलर में एक रैली के दौरान एक बंदूकधारी ने उन पर गोली चलाई थी, जो राष्ट्रपति के कान को छूकर निकल गई। महीनों बाद, ट्रंप के वेस्ट पाम बीच गोल्फ क्लब के पास एक और हथियारबंद आदमी को गिरफ्तार किया गया था।

--आईएएनएस

केके/एएस

Share this story

Tags