Samachar Nama
×

राप्‍ताडु के स्कूल में छात्राओं पर हुए हमले को लेकर तेलुगु एक्टर मांचू मनोज की प्रतिक्रिया, बोले- मुझे अंदर तक हिला दिया

राप्ताडु के स्कूल में छात्राओं पर हुए हमले को लेकर तेलुगु एक्टर मांचू मनोज की प्रतिक्रिया, बोले- मुझे अंदर तक हिला दिया
राप्‍ताडु के स्कूल में छात्राओं पर हुए हमले को लेकर तेलुगु एक्टर मांचू मनोज की प्रतिक्रिया, बोले- मुझे अंदर तक हिला दिया

हैदराबाद, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राप्‍ताडु के एक स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली दो छात्राओं पर हुए हमले को लेकर तेलुगु एक्टर मांचू मनोज की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने माना है कि इस घटना ने उन्हें बहुत अंदर तक हिला दिया था।

इस घटना के बारे में इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर मांचू मनोज ने लिखा, "एक पिता के तौर पर, राप्‍ताडु स्कूल में हुए हमले ने मुझे बहुत अंदर तक हिला दिया है। भगवान से दोनों छात्राओं के जल्दी और पूरी तरह ठीक होने और उनके परिवारों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "अपनी दोस्त को बचाने के लिए आगे आने वाली छोटी लड़की ने बहुत बड़ी हिम्मत दिखाई। वह हमारे गहरे सम्मान और पहचान की हकदार है। डॉक्टरों की जीवनरक्षक देखभाल के लिए और आंध्र प्रदेश सरकार, पुलिस और मेडिकल टीमों का शुक्रगुजार हूं।"

एक्टर ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि प्रभावित स्टूडेंट्स के लिए 20 मेंटल हेल्थ काउंसलर तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा, "कृप्या यह सुनिश्चित करें कि इस ट्रॉमा से प्रभावित हर बच्चे, टीचर और परिवार तक लगातार सपोर्ट पहुंचे।"

मांचू मनोज ने आगे लिखा, "यह सिर्फ एक इंसान और एक क्राइम नहीं है। जब महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई किया जाता है और उनकी बेइज्जती की जाती है, चाहे वो आम तौर पर हो, मजे के लिए भी, घरों के अंदर और समाज में, तो यह खतरनाक सोच को जन्म देता है। महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करना नुकसानदायक है। हैरेसमेंट और हिंसा के नतीजे होने चाहिए, और रोजाना की बेइज्जती का मजबूती से सामना करना चाहिए।"

उन्होंने पोस्ट के आखिर में कहा, "महिलाओं की इज्जत घर से शुरू होती है। हमारे बच्चे देख रहे हैं। हम जैसा समाज चाहते हैं, वह इस बात से शुरू होता है कि हम घर पर और अपनी कम्युनिटी में महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव करते हैं। आइए हम सब मिलकर उस सुरक्षित समाज को बनाएं।"

अधिकारियों ने बताया कि हमले में स्टूडेंट के चेहरे, सिर और गले पर गंभीर चोटें आईं। उन्होंने यह भी बताया कि लड़की की गर्दन और पेट पर गहरे घाव आए, जबकि हमले में उसका दाहिना हाथ लगभग कट गया था। एक और लड़की, जिसने बीच-बचाव करके उसे बचाने की कोशिश की, वह भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों पीड़ितों का अभी एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share this story