Samachar Nama
×

दिल्ली के सोनिया विहार में बाइक सवार दो हमलावरों ने की एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के सोनिया विहार में बाइक सवार दो हमलावरों ने की एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
दिल्ली के सोनिया विहार में बाइक सवार दो हमलावरों ने की एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के सोनिया विहार में दो अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को बताया किआरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

यह घटना मंगलवार देर रात घटी, जब बाइक पर सवार दो लोगों ने 34 वर्षीय मनीष यादव को गोली मार दी। पुलिस ने एक बयान में कहा, "मंगलवार रात करीब 9.13 बजे सोनिया विहार थाने को फायरिंग की घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि सर्विस रोड, 4.5 पुश्ता निवासी 34 वर्षीय मनीष यादव पर मोटरसाइकिल सवार और हेलमेट पहने दो अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई थी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।"

अधिकारियों ने बताया कि घायल मनीष यादव को उनके परिवार वाले सिविल लाइंस स्थित एम्स के सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले गए। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सबूत इकट्ठा किए हैं।

सोनिया विहार पुलिस ने संख्या 249/26 धारा 103 (1) / 3 ( 5 ) बीएनएस और 25/27 शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों ने आगे कहा, "कई टीमें तैनात की गई हैं। संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

फिलहाल, जांच जारी है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

इससे पहले, 5 अक्टूबर को, फर्श बाजार थाने को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि कुछ लोग भीखम सिंह कॉलोनी के एक घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग कर रहे हैं।

मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों ने पाया कि जावेद नाम के व्यक्ति को गोली मारी गई थी और उस पर चाकू से भी हमला हुआ था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। इस घटना में उसकी चाची भी घायल हो गई थीं। बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, जावेद 2025 के एक हत्या मामले में आरोपी है। पुलिस ने आशंका जताई कि जावेद पर हमला उस हत्या का बदला लेने के लिए किया गया होगा। मामले की जांच करके हुए पुलिस ने चार नाबालिगों को अपनी हिरासत में लिया था।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags