Samachar Nama
×

माधुरी दीक्षित नेने 59 साल की हुईं, जैकी श्रॉफ ने 'हमेशा खुश रहने' की दी शुभकामनाएं

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित शुक्रवार को 59 वर्ष की हो गईं। इस खास मौके पर उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
माधुरी दीक्षित नेने 59 साल की हुईं, जैकी श्रॉफ ने 'हमेशा खुश रहने' की दी शुभकामनाएं

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित शुक्रवार को 59 वर्ष की हो गईं। इस खास मौके पर उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जैकी श्रॉफ जिन्होंने 100 डेज, खलनायक, रामलखन, त्रिदेव, संगीत, प्रेम दीवाने, वर्दी, उत्तर दक्षिण और लज्जा जैसी फिल्मों में काम किया है, ने फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में दोनों की एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं लिखा, बस “हैप्पीनेस आलवेज” लिखकर माधुरी दीक्षित को टैग किया। साथ ही उन्होंने उनकी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 100 डेज के गीत सुन बेलिया को तस्वीर की बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में लगाया।

उत्तर दक्षिण वह पहली फिल्म थी जिसमें जैकी और माधुरी ने 1987 में पहली बार साथ काम किया था। प्रभात खन्ना द्वारा निर्देशित इस एक्शन ड्रामा फिल्म में रजनीकांत और भारती भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

माधुरी दीक्षित ने 70 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है। उनकी चर्चित फिल्मों में तेजाब, दिल, बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, रामलखन, थानेदार, साजन, राजा, देवदास और भूलभुलैया 3 शामिल हैं।

साल 2022 में उन्होंने पारिवारिक रहस्य आधारित वेब सीरीज़ द फेम गेम के जरिए ओटीटी डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने एक हाई-प्रोफाइल अभिनेत्री की भूमिका निभाई। उसी वर्ष उन्होंने मजा मा में अपनी यौन पहचान से जूझ रही एक गृहिणी का किरदार निभाया।

उनका हालिया प्रोजेक्ट वेब सीरीज़ मिसेज देशपांडे है, जिसमें वह एक ऐसी घरेलू महिला का किरदार निभा रही हैं जो एक गहरा रहस्य छिपाए हुए है।

वहीं, जैकी श्रॉफ की हालिया फिल्म रोमांटिक कॉमेडी तू मेरी मैं तेरा तू मेरी है, जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब वह अहमद खान की आगामी कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे।

--आईएएनएस

पीएम

Share this story

Tags