Samachar Nama
×

'आपका कार्यकाल राज्य के लिए सबसे प्रभावशाली साबित हो', विजय के मुख्यमंत्री बनने पर माधवन ने जताया गर्व

चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद पूरे राज्य में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। राजनीति के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारें उन्हें शुभकामनाएं दी। इस कड़ी में अभिनेता माधवन ने विजय को सीएम बनने को लेकर बधाई दी और इसे तमिलनाडु की राजनीति में नए दौर की शुरुआत बताया।

अभिनेता माधवन ने इंस्टाग्राम पर विजय की एक फोटो शेयर की और उस पर लिखा, ''मेरे प्यारे भाई को बहुत-बहुत। मुख्यमंत्री के तौर पर आपका कार्यकाल तमिलनाडु के इतिहास में सबसे प्रभावशाली और लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो। भगवान आपको इतनी ताकत दें कि आप राज्य के लोगों के लिए अच्छे फैसले ले सकें। आप पर बहुत गर्व है मेरे भाई।''

वहीं अभिनेता प्रसन्ना ने भी मुख्यमंत्री बनने पर विजय को बधाई देते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ''यह पल बहुत अलग, भावुक और निजी है। तमिलनाडु की राजनीति में असली बदलाव देखने की उम्मीद अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है। मैं चाहता हूं कि विजय आने वाले कई दशकों तक राज्य के मजबूत और अडिग नेता बने रहें। पहली बार 'मुख्यमंत्री' शब्द मुझे इतना व्यक्तिगत और खास महसूस हो रहा है।''

पोस्ट में आगे प्रसन्ना ने कहा, ''विजय अब एक नया इतिहास रच सकते हैं और यह राजनीति के नए युग की शुरुआत है। अब विजय के सामने कोई रुकावट नहीं है और लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं।''

अभिनेत्री सिमरन ने भी विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। बता दें कि सिमरन ने विजय के साथ कई सफल फिल्मों में काम किया है और दोनों की दोस्ती काफी पुरानी मानी जाती है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में विजय को 'जनता का नेता' और 'सच्चा जननायक' बताया। सिमरन ने लिखा, ''मेरे प्यारे दोस्त... जनता के लीडर और सच्चे जन नायकन.. विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। यह केवल एक ऐतिहासिक नहीं, बल्कि तमिलनाडु के लिए एक नए और प्रभावशाली दौर की शुरुआत है।''

सिमरन ने आगे कहा, ''विजय ने लोगों के दिलों में जो भरोसा बनाया है, वही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है। वह अपने नेतृत्व में तमिलनाडु को नई दिशा देंगे और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। ''

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share this story

Tags