Samachar Nama
×

पश्चिम बंगाल : सत्ता परिवर्तन के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गांगोपाध्याय ने दिया इस्तीफा

कोलकाता, 13 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद लीना गांगोपाध्याय ने पश्चिम बंगाल महिला आयोग (डब्ल्यूबीसीडब्ल्यू) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही पद छोड़ दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल : सत्ता परिवर्तन के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गांगोपाध्याय ने दिया इस्तीफा

कोलकाता, 13 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद लीना गांगोपाध्याय ने पश्चिम बंगाल महिला आयोग (डब्ल्यूबीसीडब्ल्यू) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही पद छोड़ दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लीना गांगोपाध्याय ने टॉलीवुड फिल्म उद्योग में एक प्रख्यात लेखिका, निर्माता और निर्देशक के तौर पर काम किया है और महिला अधिकारों की वकालत में एक महत्वपूर्ण आवाज हैं। उनकी अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी भी है और वे तृणमूल कांग्रेस की करीबी मानी जाती हैं।

उन्हें जुलाई 2023 में राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। उनका कार्यकाल इस साल जुलाई में समाप्त होना था। हालांकि, राज्य में सरकार बदलने के बाद लीना ने इस्तीफा दे दिया।

गौरतलब है कि बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत को लेकर उठे विवाद के बाद लीना ने डेढ़ महीने पहले अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की इच्छा व्यक्त की थी। 29 मार्च को ओडिशा के तलसारी में एक टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान अभिनेता राहुल अरुणोदय समुद्र में डूब गए। यह सीरियल लीना गांगोपाध्याय की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा निर्मित किया जा रहा था। राहुल की मृत्यु के बाद, लीना ने दावा किया कि शूटिंग में पानी का कोई दृश्य नहीं था और वह स्वयं समुद्र में गए थे। बाद में पता चला कि शूटिंग के दौरान राहुल डूब गए थे।

राहुल की पत्नी, अभिनेत्री प्रियंका सरकार ने लीना और प्रोडक्शन कंपनी के कुछ सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बंगाली अभिनेताओं, तकनीशियनों और निर्देशकों के एक वर्ग ने लीना के खिलाफ आवाज उठाई और उनकी प्रोडक्शन कंपनी से संबंध तोड़ने का फैसला किया। उस समय, लीना ने राहुल की मौत के मामले की जांच में 'प्रभाव' के आरोप से बचने के लिए अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा व्यक्त की। हालांकि, उन्होंने बाद में इस्तीफा नहीं दिया।

विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद सरकार में बदलाव होने पर लीना ने अपना इस्तीफा दे दिया।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 साल के शासन के बाद भाजपा राज्य में सत्ता में आई है। हाल ही में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ली। उनके शपथ ग्रहण समारोहों में पीएम मोदी समेत भाजपा शासित राज्यों के सीएम और मंत्री भी पहुंचे थे।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

Share this story

Tags