Samachar Nama
×

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू से की मुलाकात

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय कानून, सांस्कृतिक एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजधानी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू से मुलाकात की। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू से की मुलाकात

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय कानून, सांस्कृतिक एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजधानी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू से मुलाकात की। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह संक्षिप्त बैठक लोक निवास में हुई।

लोक निवास ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्ट में कहा, "उपराज्यपाल दिल्ली टीएस संधू ने गुरुवार को लोक निवास में केंद्रीय कानून और न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की।"

इससे पहले, उपराज्यपाल ने शहर की नागरिक एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बातचीत की और उन्हें पाइपिंग, नालियों और स्टोरेज टैंक की मरम्मत का काम तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही, सरकारी स्कूलों और इमारतों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) संरचनाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

संधू ने एक्‍स पर एक संदेश में कहा, "डीडीए, एमसीडी और एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में राजधानी भर में रेनवाटर हार्वेस्टिंग की तैयारियों की समीक्षा की।"

उन्होंने कहा, "संरचनात्मक मरम्मत में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश और सख्त समय-सीमा तय की गई कि मानसून के मौसम से पहले ही सभी रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह से चालू हो जाएं।"

संधू ने कहा कि अधिकारियों को दिल्ली भर में सभी रेनवाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं की कुल स्थापित क्षमता का व्यापक आकलन करने का निर्देश दिया गया। इसका उद्देश्य भविष्य की योजना, भूजल पुनर्भरण और दीर्घकालिक जल संरक्षण प्रयासों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करना है।

इससे पहले, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ने राजधानी भर के 75 सीएमश्री स्कूलों में मौजूदा रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को फिर से शुरू करने और चालू करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से सालाना लगभग 50 करोड़ लीटर वर्षा जल संचयन क्षमता बनने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग के लिए 'एहसास' मॉडल अपनाएगी। 2021 में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा अनुमोदित यह मॉडल कम लागत, कम जगह की आवश्यकता और लगभग शून्य रखरखाव के लिए जाना जाता है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share this story

Tags