Samachar Nama
×

कोलकाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धर्मतला के पास 14.5 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धर्मतला के पास 14.5 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धर्मतला के पास 14.5 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

कोलकाता, 5 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के नारकोटिक्स सेल ने मध्य कोलकाता में धर्मतल्ला बस स्टैंड के पास एक छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

इस दौरान नारकोटिक्स सेल ने 14.5 किलोग्राम से अधिक गांजा भी जब्त किया।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पुख्ता जानकारी मिलने पर नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों ने बुधवार को मैदान पुलिस स्टेशन इलाके में छापेमारी की और धर्मतल्ला बस स्टैंड के पास पीडब्ल्यूडी साइट ऑफिस (दक्षिण डिवीजन) के निकट तीन संदिग्धों को पकड़ा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अब्दुल हक उर्फ ​​बाबू (48), अंजू शेख (32) और अत्ताबुर शेख (27) के रूप में हुई है। सभी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं। इनमें से अब्दुल और अंजू मुर्शिदाबाद के इस्लामपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत केशवपुर इलाके के निवासी हैं, जबकि अत्ताबुर उसी जिले के रानीतला पुलिस स्टेशन अंतर्गत नंदीग्राम गांव का रहने वाला है।

इन तीनों के पास से कुल 14.559 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जांचकर्ताओं ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नशीले पदार्थ को जब्त किया और गवाहों तथा राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई का वीडियो भी बनाया।

बाद में कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के नारकोटिक्स सेल के सब-इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार रॉय की शिकायत पर मैदान पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

शुरुआती पूछताछ में जांचकर्ताओं को पता चला कि पकड़े गए लोग ओडिशा के कालाहांडी जिले के नारला से भारी मात्रा में गांजा लाए थे। उनका मकसद इसे कोलकाता और आसपास के इलाकों में नशीले पदार्थों के तस्करों को बेचना था।

जांचकर्ता अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तस्करी रैकेट में कौन-कौन शामिल है, और क्या ये लोग पहले से ही गिरोह के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags