Samachar Nama
×

बेरोजगार युवाओं के समर्थन में उतरी भाजपा, कर्नाटक सरकार पर बढ़ा दबाव

धारवाड़, 24 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के धारवाड़ में मंगलवार को सरकारी विभागों में खाली पदों को तुरंत भरने की मांग को लेकर हजारों छात्रों और बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में अखिल कर्नाटक राज्य छात्र संघ (एकेएसएसए) के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहां विपक्षी दल भाजपा ने भी बेरोजगार युवाओं के समर्थन में प्रदर्शन का आह्वान कर राज्य सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी के कारण लाखों शिक्षित युवा रोजगार से वंचित हैं। उनका कहना है कि विभिन्न विभागों में लंबे समय से पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार भर्ती की अधिसूचना जारी नहीं कर रही।

प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड हटाकर जयनगर की ओर मार्च करने की कोशिश की। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

एकेएसएसए ने कई दिनों से पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी, लेकिन किसी कारणवश अनुमति नहीं मिली। इसके बाद संगठन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने पुलिस के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदर्शन की अनुमति दी। हालांकि, संगठन ने भाजपा के आह्वान के बाद आंदोलन तेज कर दिया।

इस मुद्दे पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने चित्रदुर्ग में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में इस समय 2.5 लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं। वित्त विभाग ने लगभग छह महीने पहले 65 हजार पदों पर भर्ती की मंजूरी भी दे दी थी, लेकिन अब तक इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।

अशोका ने आरोप लगाया कि सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार बेरोजगारी दूर करने के बजाय आंतरिक राजनीतिक मुद्दों में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि करीब 20 हजार युवा इस प्रदर्शन में शामिल हैं और यदि भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि सभी रिक्त पदों पर बिना देरी भर्ती अधिसूचना जारी कर योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं।

--आईएएनएस

वीकेयू/डीकेपी

Share this story

Tags