Samachar Nama
×

कान्ये वेस्ट का नई दिल्ली शो टला, अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण बदली तारीख

लॉस एंजिल्स, 16 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया भर में मशहूर संगीत कलाकारों के कॉन्सर्ट का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से करते हैं। जब कोई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भारत में परफॉर्म करने वाला होता है, तो उत्साह और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसा ही उत्साह अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट के नई दिल्ली में होने वाले शो को लेकर है, लेकिन अब इस शो को टाल दिया गया है और मई 2026 को तय करने की बात कही जा रही है।

फैंस कान्ये वेस्ट के कॉन्सर्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन आयोजकों का कहना है कि यह फैसला सुरक्षा और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

रैपर कान्ये वेस्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात और क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए नई दिल्ली में होने वाला शो अब 23 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में इस समय राजनीतिक और सैन्य तनाव बढ़ा हुआ है, इसलिए आयोजकों ने यह फैसला लिया है कि शो को कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया जाए।

अपने पोस्ट में कान्ये वेस्ट ने कहा कि सबसे बड़ी प्राथमिकता फैंस और पूरी टीम की सुरक्षा है। उन्होंने खासतौर पर उन लोगों का जिक्र किया जो अलग-अलग देशों से भारत आकर इस कॉन्सर्ट को देखने की योजना बना रहे थे। जिन लोगों ने पहले ही टिकट खरीद लिए हैं, उनकी टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगी और उन्हें फिर से टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद भी किया और कहा कि वे उनकी समझदारी और समर्थन की सराहना करते हैं।

दरअसल, यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दुनिया के कई हिस्सों में राजनीतिक और सैन्य तनाव तेजी से बढ़ रहा है। खबरों के मुताबिक हाल ही में अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव काफी बढ़ गया है और कई देशों में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

इसी वजह से कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों और यात्राओं पर भी असर पड़ रहा है। आयोजकों का मानना है कि जब तक हालात थोड़े स्थिर नहीं हो जाते, तब तक बड़े स्तर के आयोजनों को टालना ही बेहतर है। इसलिए नई दिल्ली में होने वाले कान्ये वेस्ट के कॉन्सर्ट की तारीख भी आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share this story

Tags