Samachar Nama
×

वरिष्ठ पत्रकार जोया अहमद हुसैन की पहली किताब 'वाह री जिंदगी' का विमोचन

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। वरिष्ठ पत्रकार जोया अहमद हुसैन की पहली पुस्तक 'वाह री जिंदगी' का विमोचन किया गया। यह पुस्तक वास्तविक जीवन के अनुभवों पर आधारित कहानियों का एक भावनात्मक, विविध और रोचक संग्रह है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मीडिया, साहित्य, कला और सार्वजनिक जीवन से कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं।

यह लॉन्च कार्यक्रम 'इंडिया इंटरनेशनल सेंटर' में आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य के एक गीत पर विशेष ऑडियो-विजुअल संगीत प्रस्तुति से हुई। इस गीत के बोल पुस्तक के शीर्षक 'वाह री जिंदगी' की थीम पर आधारित थे।

इस अवसर पर कुंवर शेखर विजेंद्र, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और पूर्व राज्यसभा सांसद शाहिद सिद्दीकी, व्यंग्यकार प्रेम जनमेजय, वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका जयन्ती रंगनाथन, जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की प्रो. अंशु जोशी और वरिष्ठ पत्रकार कादंबिनी शर्मा मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन एंकर और आज तक के एग्जीक्यूटिव एडिटर सईद अंसारी ने किया।

इसके अलावा टीवी टुडे के वाइस प्रेसिडेंट रेहान किदवई, थिएटर कलाकार सलीम आरिफ, फिल्म अभिनेता नासिर अब्दुल्ला, पीटीआई वीडियो सेक्शन एडिटर शाजी जमान और कई वरिष्ठ पत्रकार जैसे रमेश मेनन, अमिताभ श्रीवास्तव, शिशिर सिन्हा, प्रबल प्रताप सिंह, अनुज खरे, विभास अवस्थी, बिचित्रमणि रथ, पीयूष पांडे, परवेज सागर, रफे सुल्तान, रविंदर बावा, सुमन कंसरा, कृपाल सिंह और क्षेत्रीय पीएफ कमिश्नर आलोक यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन अनुराधा प्रसाद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस पुस्तक की सराहना करते हुए इसे जीवन के अनुभवों, भावनाओं, रिश्तों और संघर्षों का संवेदनशील चित्रण बताया और लेखिका की लेखन शैली की प्रशंसा की।

आईएएनएस से बातचीत में जोया अहमद हुसैन ने बताया कि उनकी यह पुस्तक सात कहानियों का संग्रह है, जो जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, 'ये कहानियां काल्पनिक हैं, लेकिन वास्तविक जीवन के अनुभवों पर आधारित हैं।'

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Share this story

Tags