Samachar Nama
×

जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस और जेकेएएस अधिकारियों के तबादले

जम्मू, 30 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को कई आईएएस और जेकेएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों के आदेश जारी किए। साथ ही, उन्हें नए विभाग और अतिरिक्त प्रभार सौंपे।
जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस और जेकेएएस अधिकारियों के तबादले

जम्मू, 30 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को कई आईएएस और जेकेएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों के आदेश जारी किए। साथ ही, उन्हें नए विभाग और अतिरिक्त प्रभार सौंपे।

सामान्य प्रशासन विभाग (डीएडी) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकार ने प्रशासन के हित में तत्काल प्रभाव से आईएएस और जेकेएएस अधिकारियों के तबादलों और नियुक्तियों की एक श्रृंखला का आदेश दिया है।

सरकारी आदेश संख्या 501-जेके(जीएडी) 2026, दिनांक 30 मार्च के अनुसार, कई प्रमुख विभागों में नए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इन विभागों में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले; कृषि उत्पादन; सूचना और पर्यटन शामिल हैं।

नाजिम जाई खान को कश्मीर के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग में निदेशक के पद पर तैनात किया गया है, जबकि डॉ. सागर दोइफोडे दत्तात्रेय को कृषि उत्पादन विभाग में विशेष सचिव के रूप में स्थानांतरित किया गया है, साथ ही उन्हें एचएडीपी और जेकेसीआईपी के तहत अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

श्रेया सिंघल 1 अप्रैल से सूचना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी, जबकि अमित गुप्ता को पहलगाम में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद पर तैनात किया गया है। इस तरह, राजेश कुमार शवन को जम्मू के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग में निदेशक नियुक्त किया गया है।

सरकार के आयुक्त/सचिव एम राजू की ओर से जारी इस आदेश में कई अधिकारियों के समायोजन और अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने संबंधी निर्देश भी शामिल हैं।

बता दें कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पास जम्मू-कश्मीर में आईएएस/आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति का अधिकार है। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था भी सीधे तौर पर उपराज्यपाल के नियंत्रण में आती है। स्थानीय राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी, जिसके पास मजिस्ट्रियल शक्तियां हों और जो कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को देखता हो, उसकी नियुक्ति भी उपराज्यपाल द्वारा ही की जाती है।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags