Samachar Nama
×

यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने के बाद इंडिगो की फ्लाइट को कराया गया खाली, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। मंगलवार को हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लग गई। यह घटना विमान के लैंडिंग के बाद हुई, जब विमान जमीन पर खड़ा था। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल तक पहुंचाया गया।

यह घटना फ्लाइट 6ई 108 में हुई, जब विमान ग्राउंड पर था। केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाल लिया और किसी भी प्रकार का नुकसान होने से टाल दिया।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने बयान में कहा, "5 मई 2026 को हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट 6ई 108 के लैंडिंग के बाद, एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने की सूचना मिली।"

एयरलाइन ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत इवैक्यूएशन किया गया और सभी संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।

प्रवक्ता ने कहा, "सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया है और उनकी देखभाल की जा रही है। विमान को दोबारा सेवा में लाने से पहले आवश्यक जांच की जाएगी। इंडिगो में यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

इससे पहले मार्च के अंत में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर एक इंडिगो फ्लाइट में हवा में तकनीकी खराबी आने के बाद फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी, जिसमें विमान का एक इंजन फेल हो गया था।

दिल्ली जा रही इस फ्लाइट ने रनवे नंबर 28 पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की थी। लैंडिंग से पहले एयरपोर्ट पर सभी इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया था और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे।

नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार, सुबह 10:39 बजे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी और फ्लाइट ने सुबह 10:54 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद एयरपोर्ट पर संचालन सामान्य हो गया।

इस घटना में विमान में सवार सभी 161 यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित रहे और विमान को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह इंडिगो फ्लाइट आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही थी।

--आईएएनएस

डीबीपी

Share this story

Tags