Samachar Nama
×

भारत के ऑफिस मार्केट में आरईआईटी की हिस्सेदारी बढ़कर 2030 तक 30 प्रतिशत पहुंचने की उम्मीद: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारत में रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआईटी) और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) ने बीते छह वर्षों में तेजी से विस्तार किया है और ऑफिस आरईआईटी और इंस्ट्रियल एवं वेयरहाउसिंग इनविट की बाजार हिस्सेदारी 2030 तक क्रमश: 30 प्रतिशत और 10 प्रतिशत पहुंचने की उम्मीद है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
भारत के ऑफिस मार्केट में आरईआईटी की हिस्सेदारी बढ़कर 2030 तक 30 प्रतिशत पहुंचने की उम्मीद: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारत में रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआईटी) और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) ने बीते छह वर्षों में तेजी से विस्तार किया है और ऑफिस आरईआईटी और इंस्ट्रियल एवं वेयरहाउसिंग इनविट की बाजार हिस्सेदारी 2030 तक क्रमश: 30 प्रतिशत और 10 प्रतिशत पहुंचने की उम्मीद है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

कोलियर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ऑफिस मार्केट में आरईआईटी के बढ़ते ट्रेंड को अच्छी क्वालिटी वाली ग्रीन-सर्टिफाइड प्रॉपर्टीज की आगमन, किराएदारों की मजबूत मांग और निवेशकों की लगातार रुचि से सपोर्ट मिल रहा है।

मार्च 2026 तक, लिस्टेड आरईआईटी और इनविट का मौजूदा पोर्टफोलियो 195 मिलियन स्क्वेयर फीट से अधिक हो गया है और लगभग 37 मिलियन स्क्वेयर फीट का नया पोर्टफोलियो पाइपलाइन में है।

मौजूदा भारतीय आरईआईटी और इनविट के ऑपरेशनल पोर्टफोलियो में ऑफिस सेगमेंट का दबदबा बना हुआ है और इसकी हिस्सेदारी लगभग 84 प्रतिशत है, वहीं रिटेल और इंडस्ट्रियल व वेयरहाउसिंग सेगमेंट भी तेजी पकड़ रहे हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरईआईटी और इनविट भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में संस्थागतकरण और लोकतंत्रीकरण को तेजी से बढ़ा रहे हैं। इसके पीछे निवेशकों की बढ़ती भागीदारी, अंडरलाइंग एसेट्स का मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस, एसेट अधिग्रहण और सहायक नीतियां जैसे कारण हैं।

भारतीय मार्केट में अब ऑफिस पर केंद्रित पांच आरआईआईटी के साथ-साथ एक रिटेल आरईआईटी और एक इंडस्ट्रियल व वेयरहाउसिंग पर केंद्रित इनविट शामिल हैं, जो भारत में आरईआईटी/इनविट स्ट्रक्चर की स्केलेबिलिटी को दर्शाते हैं।

कॉलियर्स इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर बादल याग्निक ने कहा, "भारत के टॉप सात मार्केट में 'ग्रेड ए' ऑफिस स्टॉक का लगभग पांचवां हिस्सा अभी आरईआईटी के तहत है। यह संस्थागतकरण की ओर लगातार बढ़ते झुकाव और इनकम देने वाले एसेट्स में निवेशकों के बढ़ते भरोसे का संकेत है।"

उन्होंने कहा कि मौजूदा 'ग्रेड ए' ऑफिस स्टॉक में से 370 मिलियन वर्ग फुट अतिरिक्त जगह भविष्य में आरईआईटी के तौर पर लिस्ट होने की क्षमता रखती है, जिससे ऑफिस सेगमेंट में आरईआईटी की ग्रोथ की अच्छी संभावना है।

भारत में ऑफिस आरईआईटी के तहत ऑपरेशनल एसेट्स में पिछले पांच वर्षों में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है; यह 2021 में लगभग 72 मिलियन वर्ग फुट से बढ़कर मार्च 2026 के अंत तक लगभग 164 मिलियन वर्ग फुट हो गया है।

टियर-1 ऑफिस मार्केट में बेंगलुरु में आरईआईटी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है, जहां शहर के मौजूदा 'ग्रेड ए' ऑफिस स्टॉक का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा पहले ही आरईआईटी के तहत लिस्ट हो चुका है।

इसके बाद हैदराबाद, मुंबई और पुणे का नंबर आता है, जहां आरईआईटी का दायरा लगभग 15-20 प्रतिशत है। मौजूदा आरईआईटी के तहत ऑफिस स्टॉक का दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सा बड़े शहरों के सेकेंडरी बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स (एसबीडी) में फैला हुआ है।

--आईएएनएस

एबीएस

Share this story

Tags