Samachar Nama
×

भारतीय राजदूत और साइप्रस के ऊर्जा मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

भारतीय राजदूत और साइप्रस के ऊर्जा मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
भारतीय राजदूत और साइप्रस के ऊर्जा मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

निकोसिया, 13 नवंबर (आईएएनएस)। साइप्रस में भारत के उच्चायुक्त मनीष ने साइप्रस के ऊर्जा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री माइकल डामियानोस के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मंत्री के भारत दौरे और 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट' में उनकी संभावित भागीदारी पर चर्चा की।

साइप्रस स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्‍ट पर बताया कि 12 नवंबर को निकोसिया में यह बैठक आयोजित की गई। 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट' समिट 10 से 12 जनवरी 2027 तक गांधीनगर में आयोजित होगी।

भारतीय उच्चायोग के अनुसार, यह सम्मेलन साइप्रस की कंपनियों को जीआईएफटी स‍िटी में मौजूद वित्तीय संस्थानों से जुड़ने और भारतीय कंपनियों के साथ फिनटेक, रिन्यूएबल एनर्जी और ऊर्जा भंडारण जैसे क्षेत्रों में साझेदारी के अवसर तलाशने का मौका देगा।

बैठक में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों का मानना है कि यह समझौता भारत और साइप्रस के बीच व्यापार और निवेश को और बढ़ावा दे सकता है।

उच्चायुक्त मनीष ने मंत्री माइकल डामियानोस को 18 दिसंबर को निकोसिया में आयोजित होने वाले 'इंडिया-साइप्रस इकोनॉमिक डायलॉग' कार्यक्रम की जानकारी दी और उन्हें मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। इस कार्यक्रम में भारत-ईयू एफटीए के संदर्भ में भारतीय और साइप्रस के कारोबारों के लिए उपलब्ध अवसरों की समीक्षा की जाएगी।

दोनों नेताओं ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया। चर्चा में इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) में साइप्रस की सदस्यता और ऊर्जा भंडारण समाधान व बिजली ग्रिड क्षमता बढ़ाने के लिए भारत की तकनीकी सहायता देने की तैयारी पर भी बात हुई।

भारतीय उच्चायोग ने बताया कि आईएसए के प्रस्ताव पर साइप्रस ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में 'स्‍टार-सी' (क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र) स्थापित करने पर सहमति जताई है। बैठक में इस परियोजना को साइप्रस में लागू करने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।

पिछले महीने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल ने साइप्रस का दौरा किया था। उस दौरान दोनों देशों ने रक्षा और रक्षा उद्योग सहयोग को और विस्तार देने की संभावनाओं पर जोर दिया था। इससे पहले अक्टूबर में मनीष ने आइरीन पिकी से मुलाकात की थी। इस बैठक में मई में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स की भारत यात्रा के बाद भारत-साइप्रस रणनीतिक एजेंडे की प्रगति की समीक्षा की गई थी।

चर्चा में व्यापार और निवेश बढ़ाने, शिपिंग और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने तथा पर्यटन, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़े संबंधों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया था। साथ ही भारत में आयोजित प्रमुख कारोबारी कार्यक्रमों में साइप्रस के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी को नई व्यावसायिक साझेदारियां विकसित करने का एक बेहतर अवसर बताया गया।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share this story

Tags