Samachar Nama
×

एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी पर सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र को घेरा, बोलीं- सरकार आम लोगों को कर रही परेशान

कोलकाता, 8 मार्च (आईएएनएस)। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि उसकी नीतियों के कारण आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी पर सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र को घेरा, बोलीं- सरकार आम लोगों को कर रही परेशान

कोलकाता, 8 मार्च (आईएएनएस)। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि उसकी नीतियों के कारण आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी की नीतियां जनता को राहत देने के बजाय उन्हें परेशान करने वाली साबित हो रही हैं।

सीएम ने कहा, “हम हमेशा हर स्तर पर जनता के साथ खड़े रहने की कोशिश करते हैं। दूसरी ओर, केंद्र सरकार और भाजपा का काम सिर्फ जनता को परेशान करना है। पेट्रोल और एलपीजी की कीमतों में जिस तरह से बढ़ोतरी की गई है, उससे आम लोगों के जीवन पर निश्चित रूप से असर पड़ेगा।”

उन्होंने बताया कि इन बढ़ती कीमतों के विरोध में राज्य भर में महिलाएं सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की लड़कियां और महिलाएं विरोध के प्रतीक के रूप में काली साड़ियां पहनकर प्रदर्शन करेंगी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए साल का हर दिन महिला दिवस के समान है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा, “जिस समाज में लड़कियां समृद्ध नहीं हैं, वह कभी समृद्ध नहीं हो सकता। इसलिए पश्चिम बंगाल सरकार ने शुरुआत से ही कई अभूतपूर्व कार्यक्रम शुरू किए हैं, ताकि महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।”

मुख्यमंत्री ने पिछले 15 वर्षों के दौरान राज्य में टीएमसी के शासनकाल में शुरू की गई महिला-विशिष्ट कल्याण और सहायता योजनाओं का भी उल्लेख किया।

उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने महिलाओं की शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ लाखों महिलाओं को मिल रहा है।

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में पश्चिम बंगाल की स्थिति देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने भी यह स्वीकार किया है कि कोलकाता देश के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए कोलकाता पुलिस ने हाल ही में “पिंक बूथ” और पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित “शाइनिंग” मोबाइल सेवाएं शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को खासकर रात के समय अधिक सुरक्षित महसूस कराना है।

हालांकि, मुख्यमंत्री के इन दावों पर भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति मुख्यमंत्री के दावों के विपरीत है और रोजाना सामने आने वाले जघन्य बलात्कार और हत्या के मामलों से यह स्पष्ट होता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कई मामलों में अपराधियों के तार सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों से जुड़े पाए गए हैं।

--आईएएनएस

एएसएच/डीएससी

Share this story

Tags