Samachar Nama
×

इलियाना डिक्रूज ने दिखाई मातृत्व की असली झलक, कहा-'पता नहीं ये कौन-सा दौर चल रहा है'

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी और मां बनने के अनुभवों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े छोटे-छोटे खास पल फैंस के साथ साझा करती दिखाई देती हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक बार फिर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराती नजर आ रही हैं।

इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह जमीन पर आराम से बैठी नजर आ रही है और अपने बच्चे को गोद में लेकर उसे दूध पिला रही है। उनके आसपास बच्चे के खिलौने, छोटे सामान और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी चीजें बिखरी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो के जरिए इलियाना ने अपनी जिंदगी का असली और सामान्य पल लोगों के सामने रखा।

इस पोस्ट पर इलियाना ने कैप्शन के जरिए कहा, ''मैं इस समय बच्चे को दूध पिलाने वाले 'पता नहीं किस तरह के दौर' से गुजर रही हूं।''

गौरतलब है कि इलियाना डिक्रूज़ ने साल 2023 में माइकल डोलन से शादी की थी। उसी साल उन्होंने अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया। इसके बाद साल 2025 में अभिनेत्री दूसरी बार मां बनीं और उन्होंने अपने दूसरे बेटे कीनू रैफ डोलन को जन्म दिया। मां बनने के बाद से इलियाना लगातार अपने जीवन के अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करती रही हैं। कभी वह बच्चों के साथ बिताए खास पल दिखाती हैं, तो कभी मातृत्व से जुड़ी चुनौतियों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं।

अगर उनके फिल्मी करियर की बात करें तो इलियाना ने साल 2006 में तेलुगु फिल्म 'देवदासु' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'पोकिरी', 'जलसा', 'किक' और 'जुलाई' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। उन्होंने तमिल फिल्म 'ननबन' में भी अपनी अलग पहचान बनाई। दक्षिण भारतीय फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद इलियाना ने बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत जगह बनाई।

हिंदी सिनेमा में इलियाना डिक्रूज को 'बर्फी', 'रुस्तम', 'मैं तेरा हीरो' और 'रेड' जैसी फिल्मों के लिए खास तौर पर जाना जाता है।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Share this story

Tags