Samachar Nama
×

कर्नाटक में प्रेमी के साथ जाने पर 24 वर्षीय विवाहित महिला की परिजनों ने की हत्या

बेलगावी, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेलगावी जिले के यमनाकनमराडी पुलिस थाना क्षेत्र से मंगलवार को ऑनर किलिंग की घटना सामने आई। इस मामले में महिला के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कर्नाटक में प्रेमी के साथ जाने पर 24 वर्षीय विवाहित महिला की परिजनों ने की हत्या

बेलगावी, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेलगावी जिले के यमनाकनमराडी पुलिस थाना क्षेत्र से मंगलवार को ऑनर किलिंग की घटना सामने आई। इस मामले में महिला के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मृतक महिला की पहचान रायबाग तालुक के हनबरट्टी गांव की निवासी 24 वर्षीय सत्यव्वा संतोष हेलवी के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पीड़िता के चाचा प्रकाश हेलवारा, पीड़िता के भाई श्यानुरा हेलवारा और उसके बहनोई मोराबदा कल्लप्पा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सत्यव्वा की शादी संतोष हेलवी से हुई थी। हालांकि, वह अपने प्रेमी 28 वर्षीय प्रेमी कृष्णा पाटिल के साथ चली गई थी।

परिवार ने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई लेकिन बाद में उसे ढूंढ निकाला और कथित तौर पर उसकी हत्या की योजना बनाई। बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया गया।

यह घटना 13 मार्च की थी लेकिन हाल ही में इसका पता चला। बाद में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को सुलझाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि दिसंबर 2025 में 19 साल की मान्या विवेकानंद दोड्डामणि (पहले मान्या पाटिल) जो लिंगायत समुदाय की एक गर्भवती महिला थी। उसकी हत्या उनके पिता और रिश्तेदारों ने एक दलित पुरुष से शादी करने के कारण कर दी थी। यह घटना धारवाड़ जिले के इनाम वीरपुर गाँव में हुई थी।

कविता कोल्लुरा नामक एक 18 साल की लड़की का गला घोंट दिया गया था। उसके पिता व रिश्तेदारों ने उसके अंतर-जातीय संबंध के कारण हत्या के बाद उसके शव को जला दिया था।

जून 2023 में 17 साल की नेत्रावती की हत्या उसके पिता, भाई और चाचा ने अनुसूचित जाति के पुरुष से प्रेम संबंध रखने के कारण कर दी थी। उसे जबरदस्ती कीटनाशक पिलाया गया और बाद में उसका गला घोंट दिया गया। उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और परिवार ने इसे आत्महत्या के रूप में पेश किया था। यह घटना तुमकुरु ज़िले से सामने आई थी।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Share this story

Tags