Samachar Nama
×

तमिलनाडु में लू का प्रकोप बढ़ा, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। अगले तीन दिनों में तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, लेकिन इसके साथ ही राज्य भीषण गर्मी की मार भी झेल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है।
तमिलनाडु में लू का प्रकोप बढ़ा, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। अगले तीन दिनों में तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, लेकिन इसके साथ ही राज्य भीषण गर्मी की मार भी झेल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र का कहना है कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

हालांकि, तापमान और नमी (ह्यूमिडिटी) दोनों ही ऊंचे बने रहेंगे, खासकर तटीय और अंदरूनी इलाकों में। इससे लोगों को उमस भरी और असहज गर्मी महसूस होगी।

शुक्रवार को तमिलनाडु और पुदुचेरी के कम से कम 12 स्थानों पर तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जो गर्मी की गंभीरता को दिखाता है।

राज्य में सबसे ज्यादा तापमान वेल्लोर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा तिरुचिरापल्ली, चेन्नई (मीनाम्बक्कम) और मदुरै एयरपोर्ट जैसे बड़े शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इसी तरह, मदुरै शहर, तिरुपत्तूर और धर्मपुरी में तापमान लगभग 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इरोड, करूर, परमथी और तिरुत्तनी में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि नागपट्टिनम में 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पलायमकोट्टई और पुडुचेरी में भी तापमान लगभग 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ज्यादा तापमान और नमी के कारण लोगों को हीट स्ट्रेस (गर्मी से जुड़ी परेशानी) हो सकती है, खासकर दोपहर के समय।

चेन्नई जैसे तटीय इलाकों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाओं के कारण गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। चेन्नई में रविवार को तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और उमस के कारण परेशानी और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में ज्यादा देर तक बाहर न रहें, खूब पानी पिएं और गर्मी से बचाव के जरूरी उपाय अपनाएं।

हालांकि अगले तीन दिनों में होने वाली बारिश से कुछ इलाकों में तापमान थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे पूरी तरह गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि गर्मियों के बढ़ने के साथ तापमान में कुल मिलाकर बढ़ोतरी जारी रहेगी।

--आईएएनएस

एएस/

Share this story

Tags