Samachar Nama
×

बगलान में भीषण हादसा : दो ईंधन टैंकरों की टक्कर से लगी आग, पांच लोगों की मौत

काबुल, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में दो ईंधन टैंकर की आमने-सामने की टक्कर में चपेट में आए एक अन्य वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार रात दुशी जिले के जर्द संग इलाके में हुआ।
बगलान में भीषण हादसा : दो ईंधन टैंकरों की टक्कर से लगी आग, पांच लोगों की मौत

काबुल, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में दो ईंधन टैंकर की आमने-सामने की टक्कर में चपेट में आए एक अन्‍य वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार रात दुशी जिले के जर्द संग इलाके में हुआ।

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के अनुसार, यह हादसा रविवार रात दुशी जिले के जर्द संग इलाके में हुआ, जब दो ईंधन टैंकर आपस में टकरा गए और उनमें आग लग गई। उसी समय मौके पर पहुंची एक तेज रफ्तार गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे। घटना के बाद पांचों लोग अंदर ही फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्रांतीय सरकार के कार्यालय ने बताया कि कई अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए। अधिकारियों ने इस दुर्घटना के लिए चालकों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

इससे पहले चार अप्रैल को पूर्वी अफगानिस्तान के वारदक प्रांत में काबुल-कंधार राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी आधिकारिक बख्तर समाचार एजेंसी ने दी थी।

यह टक्कर सैय्यद आबाद जिले में हुई। दुर्घटना के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया गया।

इस घटना ने अफगानिस्तान के महत्वपूर्ण परिवहन मार्गों पर सड़क सुरक्षा की चुनौतियों की ओर फिर से ध्यान आकर्षित किया है।

वहीं, प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता खालिद सरहादी के हवाले से म‍िली जानकारी के अनुसार, तीन अप्रैल को पूर्वी अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में एक यात्री बस सड़क से उतर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

यह दुर्घटना सुबह कराबाग जिले की मुख्य सड़क पर हुई। इस हादसे के लिए लापरवाह ड्राइविंग को जिम्मेदार ठहराया गया।

28 मार्च को पूर्वी अफगानिस्तान के लगमान प्रांत में एक मिनी बस ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Share this story

Tags