Samachar Nama
×

दिल्ली में नया आधार सेवा केंद्र शुरू, उपराज्यपाल टी.एस. संधू ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल टी.एस. संधू ने सोमवार को पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में एक नए आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य तकनीक के जरिए जमीनी स्तर पर सशक्तीकरण, पारदर्शिता और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना है।
दिल्ली में नया आधार सेवा केंद्र शुरू, उपराज्यपाल टी.एस. संधू ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल टी.एस. संधू ने सोमवार को पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में एक नए आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य तकनीक के जरिए जमीनी स्तर पर सशक्तीकरण, पारदर्शिता और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना है।

विकासपुरी में इस नई सुविधा का उद्घाटन करते हुए संधू ने इसे जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक और कदम बताया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने किशोर बच्चों के आधार डेटा को इस नए आधार सेवा केंद्र में अपडेट कराएं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में उन्होंने कहा, ''यह सुचारू सेवा हमारी जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम एक ऐसा नागरिक ढांचा बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो दिल्ली के लोगों को सशक्त बनाए और नागरिकों तथा शासन के बीच विश्वास को मजबूत करे।''

उपराज्यपाल ने कहा कि यह आधुनिक सुविधा राजधानी की नागरिक व्यवस्था को मजबूत करेगी और हजारों लोगों को सुरक्षित और तेज डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के शासन मॉडल को दर्शाती है, जिसमें तकनीक के माध्यम से जमीनी स्तर पर सशक्तीकरण, पारदर्शिता और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा दिया जाता है। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं आसान होती हैं और देश में जीवन को सरल बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव आता है।

इससे पहले, संधू ने एक हिंदी अखबार के लिए लिखे अपने लेख को भी एक्स पर साझा किया था।

लेख में उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाई है। जन-धन योजना के जरिए आर्थिक सशक्तीकरण के साथ-साथ आधार, यूपीआई, कोविन और डिजिटल सार्वजनिक ढांचे जैसी योजनाओं ने शासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाया है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले दशक में आधुनिक बुनियादी ढांचे, मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प ने देश को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिया है। यह केवल तकनीकी बदलाव नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को सशक्त बनाने का प्रतीक भी है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को एक मजबूत आर्थिक और रणनीतिक शक्ति, वैश्विक शांति के दूत और ग्लोबल साउथ की आवाज के रूप में देखती है। पिछले दशक में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share this story

Tags