Samachar Nama
×

राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को गले लगाकर दी विदाई, फरवरी में भारत आने का क‍िया वादा

पेरिस, 18 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गर्मजोशी के साथ विदाई दी। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की सफल यात्रा पूरी करने के बाद अब पेरिस से भारत लौटने वाले हैं।
राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को गले लगाकर दी विदाई, फरवरी में भारत आने का क‍िया वादा

पेरिस, 18 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गर्मजोशी के साथ विदाई दी। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की सफल यात्रा पूरी करने के बाद अब पेरिस से भारत लौटने वाले हैं।

मैक्रों ने पीएम मोदी से कहा, "नीस, एवियन और पेरिस में इन दिनों को आपके साथ बिताना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।"

इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, "अब आपको अपना वादा पूरा करना होगा। फरवरी में आपको भारत आना है और थोड़ा ज्यादा समय लेकर आना है।"

राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, ''फरवरी में मैंने वादा किया है कि मैं सिर्फ आपके लिए आऊंगा। धन्यवाद, अपना ख्याल रखिए।" इसके बाद दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे को धन्यवाद कहा।

इससे पहले गुरुवार को मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए हिंदी में एक खास विदाई वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें दोनों नेताओं के बीच की शानदार दोस्ती साफ दिखाई दी।

मैक्रों ने हिंदी में कहा, "प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी है कि आप नीस, एवियन और पेरिस आए। आपका यहां स्वागत करके मुझे बहुत खुशी हुई। भारत और फ्रांस की दोस्ती अमर रहे।"

इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कहा क‍ि मुझे उम्मीद है कि मेरी हिंदी सही थी, लेकिन मेरे प्रिय प्रधानमंत्री, मैं आपकी दोस्ती के लिए आपका बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। फ्रांस आपसे प्यार करता है। मुझे बहुत खुशी है कि आप दिल्ली लौटने से पहले यहां अपने कई दोस्तों के साथ आए। मैं अगले फरवरी में आपसे मिलने भारत आऊंगा, लेकिन आप मेरे सच्चे दोस्त हैं। हम आपसे प्यार करते हैं। अपना ख्याल रखिए।"

रविवार को भी मैक्रों ने पीएम मोदी की यात्रा की एक झलक वाला वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें एक नए बॉलीवुड गाने का इस्तेमाल किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा के लिए नीस पहुंचे थे। स्लोवाकिया की यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए एवियन पहुंचे और बाद में पेरिस में आयोजित वीवा टेक्नोलॉजी (पेर‍िस वीवाटेक) सम्मेलन में शामिल हुए।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Share this story

Tags