Samachar Nama
×

यूरोपीय देशों ने यूएस-ईरान डील का किया स्वागत; तेहरान के खिलाफ प्रतिबंध हटाने का दिया संकेत

लंदन, 15 जून (आईएएनएस)। फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और इटली के नेताओं ने अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौते की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इसे एक बड़ी कूटनीतिक जीत बताई और कहा है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंताओं को दूर करने के लिए स्पष्ट और सत्यापित किए जा सकने वाले कदम उठाता है, तो वे जरूरी प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार हैं।
यूरोपीय देशों ने यूएस-ईरान डील का किया स्वागत; तेहरान के खिलाफ प्रतिबंध हटाने का दिया संकेत

लंदन, 15 जून (आईएएनएस)। फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और इटली के नेताओं ने अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौते की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इसे एक बड़ी कूटनीतिक जीत बताई और कहा है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंताओं को दूर करने के लिए स्पष्ट और सत्यापित किए जा सकने वाले कदम उठाता है, तो वे जरूरी प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार हैं।

चारों यूरोपीय नेताओं ने एक संयुक्त बयान में अमेरिका-ईरान की सरकार और समझौते को आसान बनाने में शामिल सभी पार्टियों को बधाई दी। उन्होंने डिप्लोमैटिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मध्यस्थों की भूमिका को भी माना।

यूरोपीय नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा, “हम अमेरिका और ईरान के बीच एमओयू की घोषणा का दिल से स्वागत करते हैं। हम इस डिप्लोमैटिक कामयाबी पर अमेरिकी, ईरानी सरकार और इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई देते हैं, जिनमें पाकिस्तान, कतर और सभी दूसरे मध्यस्थ शामिल हैं।”

बयान में इस डील को इलाके की स्थिरता को वापस लाने और वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के मौके का पल बताया गया। इसके साथ ही डिटेल्ड बातचीत पूरी करने और यह सुनिश्चित करने की अहमियत पर जोर दिया गया कि समझौता बिना किसी देरी के लागू हो।

नेताओं ने कहा, “अब यह बहुत जरूरी है कि विस्तृत बातचीत पूरी हो और यह समझौता तेजी से और पूरी तरह से लागू हो। हम इस कोशिश में मदद करने के लिए तैयार हैं।”

चारों देशों ने खाड़ी में समुद्री सुरक्षा के महत्व पर भी जोर दिया और होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत फिर से खोलने और कमर्शियल जहाजों के लिए बिना रोक-टोक के नेविगेशन को फिर से शुरू करने की मांग की।

बयान में कहा गया, “होर्मुज स्ट्रेट को बिना शर्त और बिना रोक-टोक के नेविगेशन की आजादी के साथ तुरंत फिर से खोलना जरूरी है।”

नेताओं ने कहा कि वे इस उद्देश्य को पूरा करने में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके तहत वाणिज्यिक शिपिंग को भरोसा दिलाने और समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाने के अभियान चलाने के लिए पूरी तरह रक्षात्मक और स्वतंत्र मिशन संचालित किया जाएगा।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अपनी पुरानी बात दोहराते हुए यूरोपीय नेताओं ने कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने यह मकसद पूरा करने के लिए अमेरिका, ईरान और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ काम करने की तैयारी जताई।

यूरोपीय नेताओं ने कहा कि अगर तेहरान स्पष्ट और सत्यापित किए जा सकने वाले कदम उठाए, तो वे उसके जवाब में आवश्यक प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार करने के लिए तैयार हैं।

बयान में आगे अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर एक सुनिश्चित डिप्लोमैटिक समझौता करने का वादा किया गया। नेताओं ने लेबनान की स्थिरता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा समर्थन और एक मजबूत सीजफायर की अहमियत को भी दोहराया।

--आईएएनएस

केके/पीएम

Share this story

Tags