Samachar Nama
×

ओडिशा: इंजीनियरिंग छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग मामले में 4 गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 13 मई (आईएएनएस)। भुवनेश्वर पुलिस ने बुधवार को इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छात्रा का कथित बॉयफ्रेंड भी शामिल है।
ओडिशा: इंजीनियरिंग छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग मामले में 4 गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 13 मई (आईएएनएस)। भुवनेश्वर पुलिस ने बुधवार को इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छात्रा का कथित बॉयफ्रेंड भी शामिल है।

आरोपियों की पहचान बालासोर जिले के शुभांकर पाधी (21), जाजपुर जिले के रंजन बेहरा (24) और रतिरंजन तरई (23) तथा खोरधा जिले के सिपुन बेहरा (23) के रूप में हुई है।

शुभंकर और पीड़िता दोनों एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट हैं। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, करीब 20 दिन पहले उसका बॉयफ्रेंड शुभांकर उसे डिनर के लिए इंफो वैली थाना क्षेत्र के कैमातिया इलाके में स्थित रंजन के किराए के मकान पर ले गया था।

उस समय शुभंकर के तीन दोस्त भी वहां मौजूद थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गई।

पीड़िता का आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद उसे पता चला कि उसके साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न हुआ है।

आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए। पुलिस के अनुसार, बाद में रंजन बेहरा ने इन वीडियो के जरिए पीड़िता को धमकाया और कई बार दुष्कर्म किया। यह घटना अप्रैल में इंफो वैली थाना के पास एक अपार्टमेंट में हुई थी।

पीड़िता द्वारा मंगलवार को शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(एम), 70(1), 351(2) और आईटी एक्ट की धारा 66ई के तहत मामला दर्ज किया।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही इंफो वैली पुलिस ने भुवनेश्वर के एक निजी मैनेजमेंट कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में एक किराना दुकान मालिक को भी गिरफ्तार किया था।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share this story

Tags