Samachar Nama
×

अफगानिस्तान: तकनीकी खराबी के बाद वाहन पलटा, हादसे में पांच लोगों की मौत, सात घायल

काबुल, 21 जून (आईएएनएस)। पूर्वी अफगानिस्तान के परवान प्रांत में शनिवार को कोही साफी जिले के मंदीकोल इलाके में एक वाहन के पलटने से पांच यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
अफगानिस्तान: तकनीकी खराबी के बाद वाहन पलटा, हादसे में पांच लोगों की मौत, सात घायल

काबुल, 21 जून (आईएएनएस)। पूर्वी अफगानिस्तान के परवान प्रांत में शनिवार को कोही साफी जिले के मंदीकोल इलाके में एक वाहन के पलटने से पांच यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस अधिकारी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया क‍ि वाहन में तकनीकी खराबी आने की आशंका है, जिसके कारण वह सड़क से उतरकर पलट गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता फजल रहीम मुस्केनयार ने बताया कि घायलों को काबुल के अस्पतालों में भेजा गया है।

इससे पहले 15 जून को पूर्वी अफगानिस्तान के वर्दक प्रांत में भी एक मिनी बस के पलटने से एक बच्चे समेत चार यात्रियों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ इसरार के अनुसार, यह हादसा सैयदाबाद जिले में हुआ था। मरने वालों में एक मां, उसका बच्चा और दो अन्य महिलाएं शामिल थीं। चार अन्य लोग घायल हुए थे, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई थी। इसी तरह का एक और सड़क हादसा कुनार प्रांत में हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और चार लोग घायल हुए थे।

30 मई को भी एक बड़ा हादसा हुआ था। पाकिस्तान से लौटे अफगान प्रवासियों को ले जा रहा एक ट्रक पलट गया था, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 10 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल थीं, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

यह हादसा अफगानिस्तान के पूर्वी लघमान प्रांत में एक राजमार्ग पर हुआ था।

अमू टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, लगमान में तालिबान के ट्रैफि‍क निदेशक हबीबुल्लाह मुबारेज ने बताया कि यह घटना लगमान प्रांत के करघई ज‍िले में मुख्य काबुल-जलालाबाद हाईवे पर सुरखकानू चौराहे के पास हुई।

तालिबान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ित अफगान प्रवासी थे जो हाल ही में पाकिस्तान से लौटे थे। उन्हें अस्थायी रूप से कुनार प्रांत में रखा गया था और बाद में काबुल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ट्रक पलट गया।

लगमान में तालिबान गवर्नर कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, "हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नंगरहार के अस्पतालों में भेजा गया।"

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share this story

Tags