Samachar Nama
×

दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप से तबाही, कई इमारतें ग‍िरीं, पांच लोगों की मौत

मनीला, 8 जून (आईएएनएस)। एक स्थानीय आपदा अधिकारी के अनुसार, फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में आए 7.8 तीव्रता के ऑफशोर (समुद्र के पास) भूकंप में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।
दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप से तबाही, कई इमारतें ग‍िरीं, पांच लोगों की मौत

मनीला, 8 जून (आईएएनएस)। एक स्थानीय आपदा अधिकारी के अनुसार, फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में आए 7.8 तीव्रता के ऑफशोर (समुद्र के पास) भूकंप में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।

स‍िन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल सैंटोस सिटी के आपदा प्रबंधन प्रमुख एग्रीपिनो डेसेरा ने बताया कि अधिकारी अभी भी घटना की जांच कर रहे हैं।

फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने बताया कि यह भूकंप सुबह 7:37 बजे (स्थानीय समय) आया और इसकी गहराई 33 किलोमीटर थी। इसका केंद्र सारंगानी प्रांत के मासिम शहर से लगभग 32 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र के नीचे था, जो जनरल सैंटोस के पास है। इस शहर की आबादी लगभग सात लाख है।

संस्थान के अनुसार, इस कंपन के बाद ऊंची-ऊंची लहरें उठीं, ज‍िनकी अधिकतम ऊंचाई 1.4 मीटर थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, कुछ इमारतें गिर गईं और कई जगह बिजली भी चली गई। आसपास के प्रांतों में भी झटके महसूस किए गए।

भूकंप के बाद संस्थान ने नौ तटीय प्रांतों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की और लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने या सुरक्षित अंदरूनी इलाकों में जाने की सलाह दी है।

यह भी अनुमान लगाया गया है कि पहली सुनामी लहरें सोमवार सुबह तक पहुंच सकती हैं और इसके बाद कई घंटों तक असर रह सकता है।

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज़ मार्कोस ने प्रभावित इलाकों में आपदा राहत और निगरानी के निर्देश दिए और लोगों से तुरंत ऊंची जगहों पर जाने की अपील की।

यह भूकंप मिंडानाओ के पास समुद्र में आया, जो फिलीपींस का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है और दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंपीय गतिविधि वाले इलाकों में से एक माना जाता है।

फिलीपींस दुनिया के उस हिस्से में स्थित है जिसे 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है। यह वह क्षेत्र है जहां टेक्टोनिक प्लेट्स की सीमाएं मिलती हैं और यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

Share this story

Tags