Samachar Nama
×

भाजपा के शासन में नक्सलवाद के पांच दशकों का अंत हुआ: अमित शाह

अहमदाबाद, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद का अंत हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दशकों से देश के लिए बड़ी चुनौती बना नक्सलवाद 31 मार्च 2026 को पूरी तरह खत्म हो गया।
भाजपा के शासन में नक्सलवाद के पांच दशकों का अंत हुआ: अमित शाह

अहमदाबाद, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद का अंत हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दशकों से देश के लिए बड़ी चुनौती बना नक्सलवाद 31 मार्च 2026 को पूरी तरह खत्म हो गया।

अहमदाबाद स्थित माता उमिया धाम में नए छात्रावास भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक क्षेत्र के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी 'क्रांतिकारी परिवर्तन' किया है।

अमित शाह ने कहा, "देश में आर्थिक बदलाव तो हुआ ही है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है।"

उन्होंने कहा कि अगर आंतरिक सुरक्षा की बात करें तो आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी बड़ी समस्याओं पर भी मोदी सरकार ने निर्णायक कार्रवाई की है। गृह मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल 10 वर्षों के भीतर आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त कर दिया गया है।"

अमित शाह ने संबोधन में पश्चिम बंगाल और घुसपैठ के मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने 'डेमोग्राफिक चेंज कमीशन' का गठन किया है। यह आयोग असामान्य जनसंख्या बदलावों, उनके कारणों और घुसपैठ से जुड़े जनसंख्या परिवर्तन के कानूनी पहलुओं का अध्ययन करेगा।

यह कार्यक्रम अहमदाबाद के माता उमिया धाम में जे.एस. पटेल हॉस्टल और तपस्वी कुमार अरविंदभाई पटेल गर्ल्स हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित किया गया था। आयोजकों के मुताबिक, दोनों 13 मंजिला छात्रावास भवनों का निर्माण 170 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से किया गया है। इनमें अहमदाबाद और गांधीनगर में पढ़ाई करने वाले करीब 1,600 छात्रों को रहने की सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, राजकोट सांसद पुरुषोत्तम रूपाला, राज्य सरकार के मंत्री और उमिया माता संस्थान के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

अमित शाह ने इस परियोजना से जुड़े आयोजकों और दानदाताओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि संस्थान की बाकी परियोजनाएं भी जल्द पूरी होंगी।

--आईएएनएस

वीकेयू/डीकेपी

Share this story

Tags