Samachar Nama
×

यूक्रेन पर मॉस्को के भीषण हमले के बाद ईयू ने रूस के प्रभारी राजनयिक को किया तलब

ब्रुसेल्स, 26 मई (आईएएनएस)। रूस की यूक्रेन की राजधानी कीव पर और हमलों की चेतावनी और विदेशी नागरिकों तथा राजनयिकों से शहर छोड़ने की अपील के बाद यूरोपीय संघ ने मंगलवार को रूस के प्रभारी राजनयिक (चार्ज डी’अफेयर्स) को तलब किया। यह जानकारी यूरोपीय आयोग की विदेश मामलों की प्रवक्ता अनिटा हिप्पर ने दी।
यूक्रेन पर मॉस्को के भीषण हमले के बाद ईयू ने रूस के प्रभारी राजनयिक को किया तलब

ब्रुसेल्स, 26 मई (आईएएनएस)। रूस की यूक्रेन की राजधानी कीव पर और हमलों की चेतावनी और विदेशी नागरिकों तथा राजनयिकों से शहर छोड़ने की अपील के बाद यूरोपीय संघ ने मंगलवार को रूस के प्रभारी राजनयिक (चार्ज डी’अफेयर्स) को तलब किया। यह जानकारी यूरोपीय आयोग की विदेश मामलों की प्रवक्ता अनिटा हिप्पर ने दी।

अनीता हिपर ने अपनी डेली ब्रीफिंग में बताया कि यूक्रेन पर रूस का इस कदर का हमला मंजूर नहीं है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि लुहान्स्क इलाके के स्टारोबेल्स्क में यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद रूसी सेना कीव में यूक्रेनी सैन्य-औद्योगिक जगहों पर लगातार और सिस्टमैटिक हमले कर रही है।

रूसी मानवाधिकार आयुक्त याना लानत्रातोवा के अनुसार, स्टारोबेल्स्क कॉलेज पर हुए हमले में 21 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि हमले के समय कॉलेज में 14 से 18 वर्ष की आयु के 86 बच्चे मौजूद थे।

रूस के विदेश मंत्रालय ने भी विदेशी नागरिकों से जल्द से जल्द कीव छोड़ने की अपील की और स्थानीय लोगों को यूक्रेन की राजधानी में सैन्य और सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर से बचने की सलाह दी। इसमें डिप्लोमैटिक लोग और अंतरराष्ट्रीय संगठन के स्टाफ शामिल हैं।

हिपर ने कहा कि ईयू कीव में अपनी मौजूदगी और ऑपरेशन बनाए रखेगा। उन्होंने कहा, "हम अपनी तरफ से यूक्रेन को अपना समर्थन जारी रखेंगे, जिसे एयर डिफेंस और आगे वित्तीय मदद की जरूरत है।"

हिपर ने यह भी कहा कि ईयू के विदेश मंत्री आने वाले दिनों में साइप्रस में एक अनौपचारिक मीटिंग करेंगे, जिसमें वे रूस पर इंटरनेशनल प्रेशर बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

उसी दिन, नॉर्वे के विदेश मंत्रालय ने बातचीत के लिए नॉर्वे में रूस के राजदूत निकोले विक्टरोविच कोरचुनोव को बुलाया है।

नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे ने एक रिलीज में कहा, "हमने राजदूत को यूक्रेन में विदेशी लोगों के खिलाफ रूस द्वारा हाल के दिनों में दी गई धमकियों का विरोध करने के लिए बुलाया।"

रविवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेनी रक्षा उद्योग, सैन्य बुनियादी ढांचे और यूक्रेनी ग्राउंड फोर्सेस के जनरल कमांड, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया निदेशालय के कमांड पोस्ट पर हमले किए हैं।

इसने बताया, "यूक्रेन के नागरिक बुनियादी ढांचे के खिलाफ कोई हमला न तो प्लान किया गया था और न ही किया गया था।"

--आईएएनएस

केके/वीसी

Share this story

Tags