Samachar Nama
×

श्रीनगर में बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी, आठ लोग घायल

श्रीनगर में बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी, आठ लोग घायल
श्रीनगर में बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी, आठ लोग घायल

श्रीनगर, 17 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को एक गाड़ी के बिजली के खंभे से टकराने से आठ मजदूर घायल हो गए। यह यह घटना श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके पीरबाग में हुई। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में अधिकारियों ने जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, बिजली के खंभे से टकराने से पहले ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया।

गंभीर रूप से घायल लोगों की पहचान जहूर अहमद, इश्‍फाक अहमद भट और तनवीर अहमद खान के तौर पर हुई है। गाड़ी चालक 27 वर्षीय जहूर कुपवाड़ा का निवासी है, इश्‍फाक अहमद बडगाम के बीरवाह का रहने वाला है और 19 साल का तनवीर अहमद खान की पहचान कुपवाड़ा निवासी के तौर पर हुई है।

हादसे की वजह और पुलिस की किसी कार्रवाई के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

जम्मू-कश्मीर में 90 प्रतिशत सड़क हादसे मानवीय गलतियों और जोखिम भरी ड्राइविंग की वजह से होते हैं।

इन जोखिम भरे व्यवहारों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल, टेक्स्टिंग, खाना-पीना या रेडियो ठीक करना शामिल है, जिससे ड्राइवर का ध्यान सड़क से हट जाता है। तय सीमा से ज्‍यादा तेज गाड़ी चलाने या हालात के हिसाब से तेज गाड़ी चलाने से प्रतिक्रिया देने का समय कम हो जाता है और दुर्घटना की गंभीरता बढ़ जाती है।

शराब, गैर-कानूनी नशीले पदार्थों या सोचने-समझने की क्षमता पर असर डालने वाली दवाओं के असर में गाड़ी चलाने से रिफ्लेक्स धीमे हो जाते हैं और सही फैसला लेने की क्षमता कम हो जाती है।

ट्रैफ‍िक के बीच तेजी से गाड़ी निकालना, आगे वाली गाड़ी के बहुत करीब गाड़ी चलाना और ट्रैफ‍िक सिग्नल या रेड लाइट को नजरअंदाज करना तुरंत खतरा पैदा करता है। बहुत ज्‍यादा थकान या गाड़ी चलाते समय नींद आ जाना, खासकर लंबी यात्राओं के दौरान, भी दुर्घटनाओं का कारण बनता है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीएससी

Share this story

Tags