Samachar Nama
×

पीएमएलए केस में अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एम/एस तरबिया एजुकेशन फाउंडेशन के डायरेक्टर और बड़े शेयरधारक जावद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह गिरफ्तारी 24 मार्च को ईडी के दिल्ली जोनल ऑफिस ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई।

यह कार्रवाई अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट, अल-फलाह यूनिवर्सिटी और उनसे जुड़ी संस्थाओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है।

अल-फलाह ग्रुप की जांच 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके से जुड़े मामले में भी चल रही है।

ईडी के अनुसार, एजेंसी पहले ही 17 जनवरी को जावद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी। अब तक की जांच में सामने आया है कि जमीन को धोखाधड़ी से हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।

एजेंसी का आरोप है कि सिद्दीकी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी कागज तैयार करवाए और उनके जरिए दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर गांव में स्थित खसरा नंबर 792 की जमीन को अवैध तरीके से अपने नाम कराया। यह जमीन करीब 1.146 एकड़ है और इसकी मौजूदा कीमत लगभग 45 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

ईडी ने यह भी कहा कि दस्तावेजों में जमीन की कीमत 75 लाख रुपए दिखाई गई, जबकि असली लेन-देन इससे कहीं ज्यादा होने की आशंका है। जांच एजेंसियां अब पूरे पैसों के लेन-देन का पता लगाने और इस मामले में शामिल अन्य लोगों व संपत्तियों की पहचान करने में जुटी हैं।

सिद्दीकी को 25 मार्च को साकेत स्थित विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए 4 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया। एजेंसी ने कहा है कि मामले की आगे जांच जारी है।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Share this story

Tags