Samachar Nama
×

सोने के कैप्सूल निगलकर की जा रही थी तस्करी, डीआरआई ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), मुंबई ने बुधवार को 'ऑपरेशन गोल्डन ड्रॉप' नामक एक लक्षित अभियान के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआई) पर एक अत्यंत संगठित सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।
सोने के कैप्सूल निगलकर की जा रही थी तस्करी, डीआरआई ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), मुंबई ने बुधवार को 'ऑपरेशन गोल्डन ड्रॉप' नामक एक लक्षित अभियान के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआई) पर एक अत्यंत संगठित सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।

डीआरआई के अनुसार, विशिष्ट खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने लगभग 4.8 करोड़ रुपए मूल्य के तीन किलोग्राम विदेशी मूल के सोने को जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

अब तक की जांच से एक सुनियोजित कार्यप्रणाली का खुलासा हुआ है। तस्करी किए गए सोने के चूर्ण को मोम के रूप में परिवर्तित करके विशेष रूप से डिजाइन किए गए अंडे के आकार के कैप्सूलों में छिपाया गया था। आरोप है कि इन कैप्सूलों को यात्रियों ने निगल लिया और मुंबई में लेकर आए।

डीआरआई ने बताया कि तस्करी किया गया सोना बाद में हवाई अड्डे के परिसर में स्थित एक फूड आउटलेट में कार्यरत सफाई कर्मचारी को मिलता है। आरोप है कि कर्मचारी ने चोरी-छिपे सोने को हवाई अड्डे के बाहर ले जाने और पहुंचाने में मदद की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान से एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है जो सीमा शुल्क और नियामक जांच से बचते हुए देश में सोने की तस्करी करने के लिए ट्रांजिट यात्री चैनलों और हवाई अड्डे की सहायता प्रणालियों का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था।

सरकार के सोने की तस्करी पर अंकुश लगाने और देश के आर्थिक हितों की रक्षा करने के निरंतर प्रयासों के बीच यह जब्ती महत्वपूर्ण है, खासकर मूल्यवान विदेशी मुद्रा को संरक्षित करने के उद्देश्य से सोने पर सीमा शुल्क में वृद्धि को देखते हुए। मामले की आगे की जांच जारी है।

इससे पहले, 14 मई को मुंबई स्थित डीआरआई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय (सीएसएमआई) हवाई अड्डे पर 5.7 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के हीरे जब्त किए थे और दो लोगों को कथित तौर पर तस्करी करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

डीआरआई के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों को मुंबई हवाई अड्डे पर रोका गया। पूछताछ के दौरान, दोनों यात्रियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने शरीर के अंदर दो-दो कैप्सूल छिपा रखे थे।

बाद में 1,624 कैरेट हीरे बरामद हुए। जब्त किए गए हीरों का कुल मूल्य लगभग 5.70 करोड़ रुपए आंका गया है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

Share this story

Tags