Samachar Nama
×

डॉ. प्रीति अदाणी ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं, सामूहिक कल्याण और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का किया आह्वान

डॉ. प्रीति अदाणी ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं, सामूहिक कल्याण और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का किया आह्वान
डॉ. प्रीति अदाणी ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं, सामूहिक कल्याण और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का किया आह्वान

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। विजयादशमी के अवसर पर डॉ. प्रीति अदाणी, जो एक विश्वविद्यालय की चांसलर और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं, ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सामूहिक कल्याण, समृद्धि और सद्भाव के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा, "विजयादशमी का पर्व हमें अपनी आंतरिक सीमाओं पर विजय प्राप्त करने और सामूहिक कल्याण, समृद्धि तथा सद्भाव से भरे भविष्य की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करे। सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।"

इससे पहले हाल ही में गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी ने नवरात्रि के दौरान दक्षिण गुजरात स्थित श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर (एसआरएमडी) का दौरा किया था और आध्यात्मिक गुरु गुरुदेवश्री राकेशजी का आशीर्वाद लिया था।

इस दौरान गौतम अदाणी ने कहा था कि नवरात्रि जीवन और कार्य को दिशा देने वाले मूल्यों पर आत्मचिंतन का अवसर प्रदान करती है।

उन्होंने कहा था, "मैं इस नवरात्रि मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहा हूं और उन मूल्यों पर चिंतन कर रहा हूं जो मेरे जीवन का मार्गदर्शन करते हैं। श्रीमद राजचंद्र आश्रम की यात्रा ने मेरे उस विचार को और मजबूत किया है जिसे मैं हमेशा अपने करीब रखता हूं - 'सेवा ही साधना है'। मैं प्रार्थना करता हूं कि मुझे सेवा का विनम्र भाव और दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति मिले।"

एक एक्स पोस्ट में गौतम अदाणी ने कहा था कि उन्होंने और डॉ. प्रीति अदाणी ने धरमपुर स्थित श्रीमद राजचंद्र आश्रम में गुरुदेवश्री राकेशजी के साथ समय बिताया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची श्रीमद राजचंद्रजी प्रतिमा पर चरण पखाल करने के अनुभव को अत्यंत भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करने वाला बताया था।

अदाणी परिवार ने मिशन के ध्यान और आध्यात्मिक प्रवचन केंद्र राज सभागृह में आयोजित सत्संग में भी भाग लिया, जहां मानव जीवन के उद्देश्य और आध्यात्मिक अनुशासन के महत्व पर चर्चा की गई।

इस दौरान गौतम अदाणी ने मिशन से जुड़े छात्रों और युवा पेशेवरों से भी मुलाकात की, जो विभिन्न सामाजिक पहलों में सक्रिय हैं।

यात्रा के हिस्से के रूप में डॉ. प्रीति अदाणी ने श्रीमद राजचंद्र सर्वमंगल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर विमेन का दौरा किया और कौशल विकास, उद्यमिता तथा आजीविका कार्यक्रमों से जुड़ी आदिवासी महिलाओं के साथ संवाद किया।

--आईएएनएस

डीबीपी

Share this story

Tags