Samachar Nama
×

शांगरी-ला डायलॉग में भारत की सक्रिय कूटनीति, रक्षा सचिव ने कई देशों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

सिंगापुर, 31 मई (आईएएनएस)। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने रविवार को शांगरी-ला डायलॉग के दौरान न्यूजीलैंड और सिंगापुर के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की। इन बैठकों में दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने, समुद्री सहयोग बढ़ाने और सूचना साझा करने की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।
शांगरी-ला डायलॉग में भारत की सक्रिय कूटनीति, रक्षा सचिव ने कई देशों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

सिंगापुर, 31 मई (आईएएनएस)। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने रविवार को शांगरी-ला डायलॉग के दौरान न्यूजीलैंड और सिंगापुर के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की। इन बैठकों में दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने, समुद्री सहयोग बढ़ाने और सूचना साझा करने की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।

रक्षा मंत्रालय ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि बातचीत का मुख्य फोकस द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करना, समुद्री सहयोग बढ़ाना, सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था को आगे बढ़ाना और सुरक्षित, स्थिर तथा सभी को साथ लेकर चलने वाले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दोहराना था।

सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग में विभिन्न देशों के मंत्री अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ ही अलग-अलग देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच द्विपक्षीय बैठकों का भी अवसर मिल रहा है।

क्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, शनिवार को राजेश कुमार सिंह ने शांगरी-ला डायलॉग के दौरान आयोजित एक स्वागत समारोह में सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से भी मुलाकात की। दोनों पक्षों ने रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

इसके अलावा, सिंह ने स्वीडन के रक्षा मंत्री के राज्य सचिव पीटर सैंडवाल से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और रक्षा तकनीक तथा नवाचार (इनोवेशन) जैसे क्षेत्रों में साझेदारी के नए अवसरों पर चर्चा की।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत और स्वीडन के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने और रक्षा तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

राजेश कुमार सिंह ने नीदरलैंड के चीफ ऑफ डिफेंस जनरल ओन्नो आइकेल्सहेम से भी बातचीत की। इस दौरान सैन्य आदान-प्रदान कार्यक्रमों और संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यासों सहित रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

उन्होंने यूरोपीय विदेश सेवा की महासचिव बेलेन मार्टिनेज कार्बोनेल और यूरोपीय संघ सैन्य समिति के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एनरिको बारडुआनी से भी मुलाकात की।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन बैठकों के जरिए भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक संवाद को आगे बढ़ाया गया। बातचीत में साझा सुरक्षा हितों और रक्षा व रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा हुई।

अपनी अन्य बैठकों के दौरान सिंह ने नीदरलैंड की रक्षा मंत्री दिलान येसिलगोज-जेगेरियस से भी मुलाकात की। दोनों पक्षों ने सैन्य सहयोग बढ़ाने और रक्षा उद्योग क्षेत्र में साझेदारी के नए अवसरों पर चर्चा की। इससे भारत और नीदरलैंड के बीच मजबूत होते रणनीतिक संबंधों को और बल मिला।

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क निदेशालय ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों ने रक्षा सहयोग, सैन्य संबंधों और रक्षा उद्योग क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।

इसके अलावा, राजेश कुमार सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की रक्षा सचिव मेगन क्विन से भी द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों पक्षों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और आने वाले उच्च-स्तरीय कार्यक्रमों पर चर्चा की।

साथ ही, दोनों देशों ने आपसी हितों वाले क्षेत्रों में रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के नए अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया।

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क निदेशालय ने एक्स पर बताया कि दोनों पक्षों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक साझेदारी की प्रगति का आकलन किया, आगामी उच्च-स्तरीय बैठकों पर चर्चा की और रक्षा सहयोग को और आगे बढ़ाने के रास्तों पर विचार किया।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

Share this story

Tags