Samachar Nama
×

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ घंटों बाद आया, जब व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के रात्रिभोज स्थल के पास एक बंदूकधारी को पकड़ा गया।
राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ घंटों बाद आया, जब व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के रात्रिभोज स्थल के पास एक बंदूकधारी को पकड़ा गया।

अमेरिकी समयानुसार, शनिवार रात व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग में ट्रंप ने कहा, "जब ऐसा कुछ होता है तो यह हमेशा चौंकाने वाला होता है। मैं पूरी तरह से हैरान था कि कुछ हुआ।"

अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी के आखिर से काफी तनावपूर्ण माहौल है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस घटना के पीछे ईरान का हाथ है, तो ट्रंप ने कहा, "मुझे नहीं लगता ऐसा, लेकिन इसके बारे में आप कुछ कह नहीं सकते।"

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह घटना बहुत तेजी से घटी, जिससे प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत कम समय मिला। उन्होंने कहा, “मैं देख रहा था कि क्या हो रहा है। जब सुरक्षा कर्मी सक्रिय हो गए तो फर्स्ट लेडी को तुरंत समझ में आ गया कि क्या हुआ।

उन्होंने बताया कि शुरू में उन्होंने गोली चलने की आवाज को कम गंभीर समझा। मुझे लगा कि कोई ट्रे गिर गई। आवाज काफी तेज थी, लेकिन वह गोली की आवाज थी।

राष्ट्रपति ने कि खतरे को उनके या मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले ही काबू में कर लिया गया था। ट्रंप ने कहा, “वह व्यक्ति क्षेत्र में बिल्कुल भी प्रवेश नहीं कर पाया, और उसे काफी दूरी पर ही रोक दिया गया।

घटना के बावजूद ट्रंप ने कहा कि वे कार्यक्रम स्थल छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। मैंने रुकने के लिए पूरी कोशिश की। वह ऐसे लोगों को समझाना चाहते थे कि वे इन बीमार लोगों को हमारी जिंदगी जीने और काम के तरीके को बदलने नहीं देंगे। स्थल खाली कराने का निर्णय व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत लिया गया।

ट्रंप ने कहा, "मैं यहां काम करने के लिए हूं। यह काम का हिस्सा है। जब उनसे पूछा गया कि ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों होती हैं, तो ट्रंप ने व्यापक दृष्टिकोण पेश किया। “मैंने हत्याओं का अध्ययन किया है। जो लोग सबसे अधिक प्रभाव डालते हैं। जिनका प्रभाव सबसे बड़ा होता है, वही निशाने पर आते हैं।”

राजनीतिक सफलता को बढ़ती संवेदनशीलता से जोड़ते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे पता है कि बहुत से लोग आपसे खुश नहीं होते। उन्होंने कहा, जोखिमों के बावजूद वे अपने एजेंडे के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि वह अगले 30 दिनों के भीतर फिर से संवाददाता रात्रिभोज आयोजित करेंगे और हिंसा की वजह से सार्वजनिक कार्यक्रम बाधित नहीं होंगे।

ट्रंप ने अमेरिकियों से मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमें अपने मतभेदों को सुलझाना होगा। उन्होंने रिपब्लिकन, डेमोक्रेट्स और निर्दलीयों से मिलकर काम करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने अंत में सुरक्षा बलों पर अपना विश्वास दोहराया और अपने कर्तव्यों को जारी रखने के संकल्प को व्यक्त किया।

--आईएएनएस

केके/वीसी

Share this story

Tags