Samachar Nama
×

घर-घर तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: पंजाब सीएम भगवंत मान

होशियारपुर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने 268 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज और 300 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला रखी। साथ ही, उन्होंने शहीद उधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्थापना की घोषणा की, जिसे दो वर्षों में पूरा किया जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार की शाम को चौरासी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार लोगों के घर-घर तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत हर साल 100 एमबीबीएस डॉक्टर तैयार किए जाएंगे और एमआरआई, सीटी स्कैन, विशेष सर्जरी और आधुनिक इलाज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने 9.18 करोड़ रुपए की लागत से एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की आधारशिला भी रखी, जिससे 40 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में सात और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने 99 करोड़ रुपए की लागत वाली बलाचौर-गढ़शंकर-होशियारपुर-दसुआ सड़क परियोजना की भी शुरुआत की। यह 105 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर चंडीगढ़, पठानकोट और जम्मू-कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। इससे जम्मू और दिल्ली के बीच यात्रा समय कम होगा और आनंदपुर साहिब, माता नैना देवी और माता ज्वाला जी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद 70 वर्षों तक विपक्षी दलों ने राज्य को लूटा, जिससे विकास की रफ्तार प्रभावित हुई। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में राज्य में समग्र विकास सुनिश्चित किया गया है और पहली बार सरकार ने इतने कम समय में लोगों से किए गए वादों को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि अब पंजाब विकास की सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी देश की पहली ऐसी सरकार है, जो जनता के घोषणा पत्र को पूरी तरह लागू कर रही है।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे सरकार के कामों से घबराकर उनकी छवि खराब करने की साजिश रच रहे हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share this story

Tags