Samachar Nama
×

विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए सीएम एम.के. स्टालिन का मदुरै दौरा

चेन्नई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन शनिवार को विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए मदुरै का दौरा करेंगे। सीएम स्टालिन मदुरै हवाई अड्डे से ईएलसीओटी टेक्नोलॉजी पार्क जाएंगे। यहां वे एक आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए सीएम एम.के. स्टालिन का मदुरै दौरा

चेन्नई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन शनिवार को विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए मदुरै का दौरा करेंगे। सीएम स्टालिन मदुरै हवाई अड्डे से ईएलसीओटी टेक्नोलॉजी पार्क जाएंगे। यहां वे एक आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद वे पिनैकल इंडस्ट्रीज द्वारा स्थापित एक क्षमता-निर्माण फेसेलिटी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सीएम शहर के एक प्रमुख केंद्र, थमुक्कम मैदानम पहुंचेंगे। यहां वे एक महत्वपूर्ण राजमार्ग परियोजना के एक अहम हिस्से के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। साथ सीएम स्टालिन क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मरुधु पांडियार बंधुओं की प्रतिमा के वर्चुअली अनावरण में भी भाग लेंगे।

दोपहर में सीएम स्टालिन मीनाक्षी सरकारी महिला कला महाविद्यालय का दौरा करेंगे, जहां वे नवनिर्मित कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे, जिससे छात्रों के लिए शैक्षिक संसाधनों में वृद्धि होगी। इसके तुरंत बाद, वे वंडियूर के लिए रवाना होंगे, जहां वे कई विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे, जिनमें अंगुरन विज्ञान केंद्र में आधुनिक सुविधाएं और स्थानीय पंचायत के लिए नया कार्यालय भवन शामिल हैं।

इसके अलावा, वे ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजना का आधिकारिक रूप से शुभारंभ करेंगे, जिससे आसपास के गांवों के 867 परिवारों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दोपहर लगभग 1:20 बजे मदुरै गेस्ट हाउस में विश्राम करना भी शामिल है, जिसके बाद वे शाम को डीएमके के जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित सत्तारूढ़ दल के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सीएम स्टालिन जन न्याय मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के लिए गांधी स्मारक संग्रहालय के गांधी मंडपम का दौरा करके दिन की आधिकारिक गतिविधियों का समापन करेंगे।

शाम को लगभग 6:30 बजे, उनका मदुरै हवाई अड्डे से विशेष विमान द्वारा चेन्नई के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है, जिसके साथ ही उनका एक दिवसीय कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। यह यात्रा तमिलनाडु भर में अवसंरचना विकास, शिक्षा में सुधार और ग्रामीण कल्याण परियोजनाओं को बढ़ावा देने पर राज्य सरकार के निरंतर ध्यान को रेखांकित करती है।

--आईएएनएस

सत्यम/एएस

Share this story

Tags