Samachar Nama
×

पीएम मोदी की अपील का एनडीए नेताओं ने किया समर्थन, संजय झा बोले-भारत ने स्थिति को प्रभावी तरीके से संभाला

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। वैश्विक ऊर्जा संकट और अंतरराष्ट्रीय तनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील को एनडीए नेताओं ने समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अनावश्यक यात्रा कम करने, पेट्रोल-डीजल का सीमित उपयोग करने, गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने और जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम अपनाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री की इस अपील का समर्थन करते हुए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संकटों के बावजूद भारत ने अब तक स्थिति को काफी प्रभावी तरीके से संभाला है।

उन्होंने कहा कि ईरान से जुड़े तनावों का असर वैश्विक तेल और गैस सप्लाई चेन पर पड़ा है, खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री मार्गों पर।

संजय झा ने कहा, "दुनिया में चल रहे संघर्षों का असर भारत पर भी पड़ा है। दुनिया के बड़े हिस्से का तेल और गैस इसी मार्ग से गुजरता है। इसके बावजूद भारत सरकार ने हालात को अच्छी तरह संभाला और देश में कोई बड़ा संकट नहीं आने दिया। आज भी लोगों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी स्थिर कीमतों पर मिल रहे हैं। हालांकि जिस स्तर और लंबे समय तक यह संकट चला है, उसे संभालना आसान नहीं था। अब प्रधानमंत्री ने अपील की है तो सभी नागरिकों को उसका पालन करना चाहिए।"

वहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव और लंबे समय से चल रहे संघर्ष का असर दुनियाभर की ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है।

उन्होंने कहा, "पेट्रोलियम उत्पादों और ऊर्जा सप्लाई में बाधाएं आई हैं। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से घर से काम करने, गैरजरूरी यात्रा और सोने की खरीदारी से बचने और पेट्रोलियम उत्पादों का कम से कम उपयोग करने की अपील की है। यह देशहित में उठाया गया कदम है।"

एनडीए नेताओं ने कहा कि सरकार की रणनीतिक योजना और बेहतर प्रबंधन के कारण भारत में ईंधन आपूर्ति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि वैश्विक अस्थिरता अभी जारी है, ऐसे में देशवासियों का सहयोग ऊर्जा संरक्षण और भविष्य की स्थिरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share this story

Tags