Samachar Nama
×

चीनी कंपनियां ईरान संघर्ष में अमेरिकी सेना की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए एआई का कर रही इस्तेमाल: रिपोर्ट

वाशिंगटन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीनी कंपनियां ईरानी संघर्ष के दौरान अमेरिकी सेना की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ओपन-सोर्स डेटा का इस्तेमाल कर रही हैं।
चीनी कंपनियां ईरान संघर्ष में अमेरिकी सेना की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए एआई का कर रही इस्तेमाल: रिपोर्ट

वाशिंगटन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीनी कंपनियां ईरानी संघर्ष के दौरान अमेरिकी सेना की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ओपन-सोर्स डेटा का इस्तेमाल कर रही हैं।

द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, चीन की कई प्राइवेट कंपनियां ऐसे इंटेलिजेंस टूल्स की मार्केटिंग कर रही हैं जो अमेरिकी सेना की गतिविधियों को एक्सपोज करने का दावा करते हैं। हालांकि, चीन ने खुद को सार्वजनिक तौर पर खुद को इस संघर्ष से दूर रखने का दावा किया है।

कंपनियां मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना की तैनाती का विस्तार से विश्लेषण करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को पब्लिकली मौजूद डेटा के साथ मिला रही हैं। इस डेटा में सैटेलाइट इमेजरी, फ्लाइट ट्रैकर और शिपिंग जानकारी शामिल है।

पांच हफ्ते पहले ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से यह ट्रेंड और बढ़ गया है। ऑनलाइन पोस्ट में अमेरिकी कैरियर मूवमेंट, एयरक्राफ्ट की पोजिशनिंग और बेस गतिविधियों की डिटेल्स दिखाई गई हैं। इसे विश्लेषक तेजी से बढ़ता इंटेलिजेंस मार्केटप्लेस बता रहे हैं। इसमें शामिल कुछ कंपनियों के चीन के मिलिट्री इकोसिस्टम से लिंक हैं।

द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह चीन की रक्षा क्षमता में निजी क्षेत्र के नवाचार को शामिल करने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा है, जिसे उसकी सिविल-मिलिट्री एकीकरण रणनीति के तहत बड़े सरकारी निवेश का समर्थन मिला है।

अमेरिकी मीडिया ने कहा कि अमेरिका के अधिकारियों और विश्लेषकों के विचार इस मुद्दे पर अलग-अलग हैं कि खतरा कितना गंभीर है।

कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या दुश्मन इन टूल्स का सक्रिय तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरे लोग चेतावनी दे रहे हैं कि इन टूल्स की वजह से अमेरिका के लिए भविष्य की लड़ाइयों में ट्रूप गतिविधियों को छिपाना मुश्किल हो सकता है।

अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के फेलो रयान फेडासियुक ने द वाशिंगटन पोस्ट से कहा कि चीन में अधिक सक्षम निजी क्षेत्र की जियोस्पेशियल एनालिसिस (स्थान-आधारित डेटा जुटाने वाली) कंपनियों के बढ़ने से उसकी रक्षा क्षमता मजबूत होगी और संकट के समय अमेरिकी बलों का सामना करने की उसकी क्षमता भी बढ़ेगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक फर्म ने दावा किया है कि वह एआई से फिल्टर किए गए पश्चिमी और चीनी डेटा सोर्स के मिक्स का इस्तेमाल करके रियल टाइम में अमेरिकी सैन्य गतिविधि को ट्रैक कर सकती है।

एक और कंपनी ने कहा है कि वह एयरक्राफ्ट कम्युनिकेशन का विश्लेषण कर सकती है और बड़े पैमाने पर सैन्य गतिविधियों की निगरानी कर सकती है। ऐसी फर्मों का बढ़ना मॉडर्न युद्ध में एक बड़े बदलाव को दिखाता है।

ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस, जो कभी खास एनालिस्ट तक ही सीमित थी, उसे एआई से तेजी से बेहतर बनाया जा रहा है। इसकी वजह से प्राइवेट लोग ऐसी जानकारी हासिल कर सकते हैं जो पहले सिर्फ सरकारों के पास होती थी।

अमेरिका के लॉमेकर्स ने चिंता जतानी शुरू कर दी है। द वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से चीन पर हाउस सेलेक्ट कमेटी ने एक बयान में कहा, “सीसीपी से जुड़ी कंपनियां एआई को अमेरिका के खिलाफ युद्ध के मैदान में निगरानी का टूल बना रही हैं।”

इसके साथ ही, बीजिंग ने इस लड़ाई से सावधानी से दूरी बनाए रखने की कोशिश की है।

चीन ने सीजफायर और शांति बातचीत की अपील की है, जबकि उसका प्राइवेट सेक्टर संघर्ष का फायदा उठा रहा है, लेकिन वह सीधे तौर पर इसमें शामिल होने से बच रहा है।

विश्लेषकों का कहना है कि डुअल-ट्रैक अप्रोच से चीन को बिना किसी औपचारिक लड़ाई में शामिल हुए रणनीतिक फायदा मिल सकता है।

प्राइवेट फर्म इंटेलिजेंस कैपेबिलिटी दे सकती हैं, जबकि चीनी सरकार को इनकार करने का सही मौका मिल सकता है। यह डेवलपमेंट अमेरिका के लिए एक बड़ी चुनौती को भी दिखाता है।

जैसे-जैसे कमर्शियल टेक्नोलॉजी ज्यादा पावरफुल होती जा रही है, सिविलियन और मिलिट्री इंटेलिजेंस के बीच की लाइन धुंधली होती जा रही है। इसकी वजह से ऑपरेशनल गोपनीयता बनाए रखने की कोशिशें मुश्किल होती जा रही हैं।

--आईएएनएस

केके/एएस

Share this story

Tags