Samachar Nama
×

पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर

काबुल, 16 जून (आईएएनएस)। पूर्वी अफगानिस्तान के वर्दक प्रांत में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने से एक बच्चे समेत चार यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ इसरार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर

काबुल, 16 जून (आईएएनएस)। पूर्वी अफगानिस्तान के वर्दक प्रांत में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने से एक बच्चे समेत चार यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ इसरार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि यह जानलेवा हादसा कल दोपहर सैदाबाद जिले में हुआ। इस घटना में एक मां, उसके बच्चे और दो अन्य महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायल यात्रियों में कुछ की हालत गंभीर है।

इसी तरह के एक हादसे में दिन में पहले कुनार प्रांत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि 30 मई को, पाकिस्तान से लौटे अफगान प्रवासियों को ले जा रहे एक ट्रक के शनिवार सुबह पलट जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। इसमें 10 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं और दर्जनों लोग घायल हो गए।

ट्रक अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत लघमन में एक हाईवे पर पलट गया। अमू टीवी ने बताया कि लघमन में तालिबान के ट्रैफिक डायरेक्टर हबीबुल्लाह मुबारेज के अनुसार, यह घटना लघमन प्रांत के करघाई जिले में सुरखकानू चौराहे के पास, मुख्य काबुल-जलालाबाद हाईवे पर हुई।

पड़ोसी नंगरहार में तालिबान आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ित अफगान प्रवासी थे जो हाल ही में पाकिस्तान से लौटे थे। उनके अनुसार, यात्री कुछ समय के लिए कुनार प्रांत में रुके हुए थे और उन्हें काबुल ले जाया जा रहा था, तभी गाड़ी पलट गई।

लघमन में तालिबान गवर्नर के दफ्तर से जारी एक बयान में कहा गया, "इस हादसे में 18 लोग मारे गए और 35 दूसरे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नंगरहार के मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।"

उत्तरी अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत की पुलिस की ओर से साझा जानकारी के अनुसार 3 मई को एक पैसेंजर गाड़ी और ट्रक के बीच तेज रफ्तार टक्कर में कम से कम तीन यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। यह दुर्घटना अंखोय जिले के बाहरी इलाके में हुआ। हादसे के समय तीनों पीड़ित हाई-स्पीड गाड़ी में यात्रा कर रहे थे।

--आईएएनएस

केके/एएस

Share this story

Tags