Samachar Nama
×

सीजेआई सूर्यकांत ने किए तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

तिरुपति, 1 मार्च (आईएएनएस)। सीजेआई सूर्यकांत ने रविवार को श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीजेआई शविवार शाम को तिरुमाला पहुंचे थे। मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष बी.आर. नायडू, कार्यकारी अधिकारी मुद्ददा रवि चंद्र, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सी.एच. वेंकैया चौधरी और जिला पुलिस अधीक्षक एल. सुब्बारैदु ने किया।

इस दौरान पुरोहितों ने भी वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ सीजेआई का पारंपरिक स्वागत किया। भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के बाद पुरोहितों ने मुख्य न्यायाधीश को 'शेष वस्त्र' भेंट किया। वैदिक विद्वानों ने उन्हें रंगनायकुला मंडपम में 'वेद शिरवाचन' दिया। टीटीडी के अधिकारियों ने तीर्थ प्रसाद और भगवान का चित्र भेंट किया। मुख्य न्यायाधीश ने बाद में श्री वराहस्वामी मंदिर का दर्शन किया।

बता दें कि तिरुपति मंदिर विभाग (टीटीडी) ने घोषणा की है कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण की वजह से तिरुपति में एक और दो मार्च को क्रमशः 2 और 3 मार्च के दर्शन के लिए स्लॉटेड सर्व दर्शन टोकन (एसएसडी) जारी नहीं किए जाएंगे। चार मार्च के लिए एसएसडी टोकन तीन मार्च को जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही टीटीडी ने बताया है कि तीन मार्च को वीआईपी ब्रेक दर्शन भी रद्द रहेगा, और इसलिए दो मार्च को कोई भी अनुशंसा पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

टीटीडी ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इन परिवर्तनों पर ध्यान दें और मंदिर अधिकारियों के साथ सहयोग करें। टीटीडी पहले ही घोषणा कर चुका है कि चंद्र ग्रहण की वजह से तिरुमाला मंदिर तीन मार्च को लगभग 10 घंटे 30 मिनट के लिए बंद रहेगा। मंदिर सुबह नौ बजे से शाम 7:30 बजे तक बंद रहेगा।

चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:47 बजे समाप्त होगा। 3 मार्च को ग्रहण शुरू होगा। परंपरा के अनुसार, ग्रहण शुरू होने से छह घंटे पहले मंदिर के द्वार बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर के द्वार शाम 7:30 बजे खुलेंगे, जिसके बाद शुद्धिकरण और पुण्याहवचनम होगा। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन रात 8:30 बजे से फिर शुरू होंगे। टीटीडी ने घोषणा की है कि अर्जिता सेवाएं और वीआईपी ब्रेक दर्शन रद्द रहेंगे।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share this story

Tags