Samachar Nama
×

वायनाड आपदा पर गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम सतीशन से की बात, केंद्र ने पूरे सहयोग का दिया भरोसा

वायनाड आपदा पर गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम सतीशन से की बात, केंद्र ने पूरे सहयोग का दिया भरोसा
वायनाड आपदा पर गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम सतीशन से की बात, केंद्र ने पूरे सहयोग का दिया भरोसा

तिरुवनंतपुरम, 8 जुलाई (आईएएनएस)। केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई जबकि पांच लोग लापता हो गए हैं। वायनाड आपदो को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन से बात की।

गृह मंत्री अमित शाह ने बचाव, राहत और पुनर्वास के चल रहे कामों में केंद्र की ओर से पूरी मदद का भरोसा दिलाया। गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री से आपदा के पैमाने, बचाव कार्यों की प्रगति और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे राहत उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल की ओर से इमरजेंसी में प्रतिक्रिया देने के तरीके पर संतुष्टि व्यक्त की और बचाव, राहत और पुनर्वास प्रयासों के लिए केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गृह मंत्री शाह ने भूस्खलन के कारणों की पूरी, उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता पर भी जोर दिया ताकि आपदा के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय किए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि राज्य कैबिनेट की ओर से घटना की डिटेल्ड जांच करने का फैसला कर लिया है। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी, जिसमें सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन, पर्यावरण सुरक्षा उपाय और दूसरे फैक्टर शामिल हैं जिनकी वजह से लैंडस्लाइड हुआ हो सकता है।

बता दें कि मंगलवार को खुदाई की गई मिट्टी की पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था और मलबे में श्रमिक दब गए। वायनाड आपदा में घायल 9 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो श्रमिकों की हालत गंभीर है। बचाव दल अस्थिर इलाके और आगे भूस्खलन के खतरे के बीच गहन तलाशी अभियान जारी रखे हुए है। पिछले दो दिनों से इलाके में भारी बारिश हो रही है।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags