Samachar Nama
×

नंदीग्राम में स्थानीय लोगों का दावा : इस बार भाजपा को मिलेगी बड़ी जीत, टीएमसी का होगा सफाया

नंदीग्राम, 31 मार्च (आईएएनएस)। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर नंदीग्राम सीट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत में नंदीग्राम के कई स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इस बार राज्य में भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी, जबकि टीएमसी को पूरी तरह से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मौजूदा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, जिससे जनता में नाराजगी है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, "इस बार भाजपा जोरदार वापसी करेगी। तृणमूल कांग्रेस सरकार, जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, पूरी तरह साफ हो जाएगी। भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं, जैसे आयुष्मान भारत, की नकल कर रही है, लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। हमें उम्मीद है कि इस बार भाजपा जीतेगी।"

एक अन्य निवासी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, "वह खुद एक महिला हैं, लेकिन उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ खास नहीं किया। न ही विकास के क्षेत्र में और न ही बच्चों की शिक्षा के लिए कोई बड़ा काम हुआ है।"

इस बीच, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को बाकी 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

इस चुनाव में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के अलावा वाम दल और कांग्रेस भी मैदान में हैं। इसके साथ ही कुछ छोटे दल भी कई सीटों पर प्रभाव रखते हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

सोमवार को नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद रहे।

इस बार भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को दो सीटों से चुनावी मैदान में उतारा है। नंदीग्राम सीट पर उन्होंने 2021 में ममता बनर्जी को हराया था। इसके अलावा वह भवानीपुर सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जो ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है और जहां से उन्होंने सत्ता में आने के बाद तीनों चुनाव जीते हैं।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

Share this story

Tags