Samachar Nama
×

तमिलनाडु भाजपा में बदलाव के संकेत, नैनार नागेंद्रन के दिल्ली दौरे के बाद अटकलें तेज

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में एनडीए को मिली हार के बाद भाजपा की राज्य इकाई में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन देर रात दिल्ली रवाना होने के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं।
तमिलनाडु भाजपा में बदलाव के संकेत, नैनार नागेंद्रन के दिल्ली दौरे के बाद अटकलें तेज

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में एनडीए को मिली हार के बाद भाजपा की राज्य इकाई में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन देर रात दिल्ली रवाना होने के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं।

नैनार नागेंद्रन ने शुक्रवार को पार्टी की विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा के लिए हुई एक अहम प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया था। बैठक के कुछ ही घंटों के भीतर नागेंद्रन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात का समय लेने की कोशिश की, जिससे यह दौरा राजनीतिक रूप से और अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्य कोर समिति की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में चुनावी हार और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा चुनावों के दौरान प्रचार अभियान की कमियों, जमीनी स्तर पर तालमेल और एआईएडीएमके के साथ गठबंधन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि चुनावी हार ने प्रदेश नेतृत्व के कामकाज को सवालों के घेरे में ला दिया है और भाजपा के भीतर ही एक तबका संगठनात्मक स्तर पर बदलाव के लिए लगातार दबाव बना रहा है।

एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, "कोर कमेटी ने हार की विस्तृत समीक्षा की और संगठन के कामकाज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी के भीतर कुछ हलकों से नेतृत्व में बदलाव की मांग को लेकर दबाव है और केंद्रीय नेतृत्व इन घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रखे हुए है।"

सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम एक बार फिर आंतरिक चर्चाओं में सामने आया है और उनके समर्थक उन्हें किसी महत्वपूर्ण संगठनात्मक भूमिका में वापस लाने के लिए जोर दे रहे हैं। हालांकि, पार्टी नेताओं ने संकेत दिया कि नेतृत्व में बदलाव पर विचार-विमर्श जारी है, लेकिन तत्काल किसी निर्णय की उम्मीद नहीं है, क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले संगठनात्मक स्थिरता और राजनीतिक संदेश के पहलुओं पर गहन विचार कर रहा है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags