Samachar Nama
×

त्रिपुरा: टीटीएएडीसी चुनाव के लिए टिपरा मोथा पार्टी ने उम्मीदवारों का ऐलान

अगरतला, 24 मार्च (आईएएनएस)। सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही उसके सहयोगी दल टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) ने भी त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (टीटीएएडीसी) चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।
त्रिपुरा: टीटीएएडीसी चुनाव के लिए टिपरा मोथा पार्टी ने उम्मीदवारों का ऐलान

अगरतला, 24 मार्च (आईएएनएस)। सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही उसके सहयोगी दल टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) ने भी त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (टीटीएएडीसी) चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।

पार्टी के संस्थापक प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा और अध्यक्ष बिजॉय कुमार ह्रंगखॉल ने मंगलवार रात संयुक्त रूप से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

टीटीएएडीसी के चेयरमैन जगदीश देबबर्मा जिरानिया सीट से फिर चुनाव लड़ेंगे, जबकि मुख्य कार्यकारी सदस्य पूर्ण चंद्र जमातिया किल्ला-बागमा सीट से दोबारा मैदान में होंगे।

इससे एक दिन पहले देबबर्मा ने स्पष्ट कर दिया था कि 12 अप्रैल को होने वाले चुनाव में भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2 मार्च 2024 को हुए त्रिपक्षीय समझौते पर ठोस प्रगति के बिना किसी तरह की चुनावी समझ संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि केवल आश्वासन स्वीकार्य नहीं है, बल्कि जमीन पर उनके क्रियान्वयन की जरूरत है।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने घोषणा की कि उनकी पार्टी सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा वर्तमान में टीटीएएडीसी में नौ सदस्यों के साथ मौजूद है, जिनमें से सात को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।

टीटीएएडीसी के 30 सदस्यीय परिषद के लिए मतदान 12 अप्रैल को होगा और मतगणना 17 अप्रैल को की जाएगी। इस परिषद में 28 निर्वाचित और दो मनोनीत सदस्य होते हैं।

यह चुनाव राज्य की राजनीति में बेहद अहम माना जा रहा है, जहां आदिवासी समुदाय के अधिकार, पहचान और भविष्य जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

गौरतलब है कि टीएमपी 2021 से टीटीएएडीसी पर शासन कर रही है और इस बार भी वह अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए चुनाव को निर्णायक लड़ाई के रूप में देख रही है।

वहीं, भाजपा के अन्य सहयोगी त्रिपुरा का मूल निवासी मोर्चा (आईपीएफटी) ने भी नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

राज्य में इस बार बहुकोणीय मुकाबले के आसार हैं, जिसमें भाजपा, टीएमपी, आईपीएफटी, कांग्रेस और वाम दल सभी आदिवासी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं।

--आईएएनएस

डीएससी

Share this story

Tags